फंदे से लटका मिला महिला का शव
विवाद के बाद पति घर से चला गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 11:42 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 11:42 PM (IST)
महराजगंज: फरेंदा थाना क्षेत्र के भारीवैसी वन ग्राम में घर के अंदर महिला शव कुंडी से लटका मिला। धर्मेंद्र साहनी की पत्नी सोनी 25 वर्ष का पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद पति घर से चला गया। सोनी घर में कुंडी में साड़ी का फंदा लगाकर झूल गई। काफी समय के बाद बच्चों की रोने पर धर्मेंद्र ने प्रयास कर दरवाजा खोल कर देखा तो सोनी का शव फंदे में झूल रहा था। उप निरीक्षक आरके सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें