छठ पर्व को लेकर घाटों पर शुरू हुई सफाई
दीपावली के बाद मनाए जाने वाले सूर्योपासना के पर्व छठ को लेकर नगर में तैयारियां शुरू हो गई है। नगर पालिका के कर्मी अलग-अलग टीम बनाकर नगर के नौ छठ घाटों पर साफ-सफाई कार्य में जुटे हुए हैं। रविवार से शुरू होने वाले पर्व को लेकर घरों में भी तैयारी प्रारंभ हो गई है। पारिवारिक सुख-समृद्धि तथा मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए स्त्री और पुरुष समान रूप से छठ पर्व पर व्रत रहते हैं।
महराजगंज: दीपावली के बाद मनाए जाने वाले सूर्योपासना के पर्व छठ को लेकर नगर में तैयारियां शुरू हो गई है। नगर पालिका के कर्मी अलग-अलग टीम बनाकर नगर के नौ छठ घाटों पर साफ-सफाई कार्य में जुटे हुए हैं। रविवार से शुरू होने वाले पर्व को लेकर घरों में भी तैयारी प्रारंभ हो गई है। पारिवारिक सुख-समृद्धि तथा मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए स्त्री और पुरुष समान रूप से छठ पर्व पर व्रत रहते हैं। चार दिन तक मनाया जाने वाला वाला यह पर्व इस बार रविवार से प्रारंभ हो रहा है। ऐसे में नगर पालिका के कर्मी इस बार बलिया नाला पुल के दोनों घट, अमरूतियां स्थित घाट, सक्सेना नगर स्थित घाट, चिउरहां स्थित पोखरे, जिला उद्योग केंद्र के पास स्थित घाट, राजीव नगर स्थित पोखरे समेत कुल नौ जगहों पर साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हैं। वे घाटों पर उगे झाड़-झंखाड़ व गंदे सामग्रियों को हटाने में लगे हैं। कर्मियों के साथ व्रत रहने वाली महिलाओं के परिवार के सदस्य भी घाटों पर साफ-सफाई को लेकर नीति बनाते देखे गए। उन लोगों में बेदी बनाने को लेकर ज्यादा उत्साह दिखा जिनके घर की महिलाएं पहली बार व्रत रह रही हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव ने कहा कि छठ पर्व को देखते हुए नपा तैयारियों में जुटी हैं । सफाई कार्य के लिए कुल 36 सफाईकर्मियों तथा पर्यवेक्षक के रूप में लिपिकों को लगाया गया है।