छेड़खानी के दो मामले दर्ज
दो थाना की पुलिस ने बुधवार को छेड़खानी के मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस दोनों मामलों के आरोपितों की तलाश में जुटी है।
सिद्धार्थनगर : दो थाना की पुलिस ने बुधवार को छेड़खानी के मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस दोनों मामलों के आरोपितों की तलाश में जुटी है।
सदर थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी नाबालिग सोमवार की शाम शौच करने के लिए खेत में गई थी। वहीं पर ग्राम बनरहा निवासी आरोपित रामदीन आ गया। छेड़खानी करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर ग्राम वासी मौके पर जुट गए। अंधेरे का लाभ उठाते हुए आरोपित फरार हो गया है। एसओ सदर दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। इटवा कार्यालय के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले हुए छेड़खानी के मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एक गांव का निवासी किशोरी घर में अकेली थी। परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। रात होने पर किशोरी बरामदा में सो गई। इसी दौरान गांव निवासी अधेड़ ने छेड़खानी करने लगा। सीओ इटवा श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई की जा रही है।