विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शटर का ताला तोड़ सराफा की दुकान में चोरी

By JagranEdited By:
Published: Fri, 18 Jan 2019 10:49 PM (IST)

थानाक्षेत्र के ग्रामसभा पकड़ियार विशुनपुर स्थित तिवारी चौराहे पर गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने एक सराफा की दुकान का ...और पढ़ें

शटर का ताला तोड़ सराफा की दुकान में चोरी
शटर का ताला तोड़ सराफा की दुकान में चोरी

महराजगंज: थानाक्षेत्र के ग्रामसभा पकड़ियार विशुनपुर स्थित तिवारी चौराहे पर गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने एक सराफा की दुकान का ताला तोड़ कर लगभग 40 हजार रुपये का सोने - चांदी का जेवर व अन्य सामान लेकर चम्पत हो गए। घटना स्थल पर पहुंची मुकामी पुलिस ने निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्रवाई में लगी है। दुकान मालिक लोरिक वर्मा ने बताया की वह सायं सात बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। उसी रात चोरों ने शटर का ताला तोड़ कर दुकान में रखा सोने-चांदी का जेवर कीमत लगभग 40 हजार का उठा ले गए।