Move to Jagran APP

आपसी विवाद में युवक को मारी गोली

वहां मौजूद लोग भाग खड़े गए। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Mar 2020 10:22 PM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 10:22 PM (IST)
आपसी विवाद में युवक को मारी गोली
आपसी विवाद में युवक को मारी गोली

महराजगंज: श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परसिया इंदरपुर गांव में रविवार की रात दो बजे विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। किसी ने घटना की सूचना यूपी 112 को दी। पुलिस तत्काल गांव में पहुंची। घायल युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उक्त गांव में कुछ लोग पार्टी का आयोजन किए थे। शराब पीने के दौरान युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी बीच किसी ने गोली चला दी। गोली चलने से पिपराइच थाना क्षेत्र के बैलो गांव निवासी अभिजीत सिंह 35 पुत्र सुरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलते से गांव में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोग भाग खड़े गए। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। रात दो बजे के करीब पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। एसएचओ विजयराज सिंह ने कहा कि भटहट में रविवार की रात शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। रात को दोनों पक्ष समझौता के लिए एकत्र हुए थे, इस दौरान गोली चल गई। घायल युवक को मेडिकल कालेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.