आम आदमी के सपनों को साकार करेगा बजट
पंकज चौधरी सांसद महराजगंज ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का बजट आम आदमी के सपनों को साकार करने वाला है । आमजन की आकांक्षाओं को आकार देने और जनाकांक्षाओं को पूर्ण करने वाला बजट है। यह बजट सर्व समावेशी सर्व कल्याणकारी तथा आत्मनिर्भर भारत की मंशा के अनुरूप है।
महराजगंज: सोमवार को प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किए गए बजट की सांसद पंकज चौधरी समेत जिले के सभी विधायकों ने खुलकर सराहना की है। सांसद ने इसे आम आदमी के सपनों को साकार करने वाला बजट बताया है। विधायकों ने भी इस बजट के प्रति अपनी सकारात्मक राय दी है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह बजट विकास को गति देने वाला है। इससे प्रदेश का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा।
पंकज चौधरी, सांसद महराजगंज ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का बजट आम आदमी के सपनों को साकार करने वाला है । आमजन की आकांक्षाओं को आकार देने और जनाकांक्षाओं को पूर्ण करने वाला बजट है। यह बजट सर्व समावेशी, सर्व कल्याणकारी तथा आत्मनिर्भर भारत की मंशा के अनुरूप है। जयमंगल कन्नौजिया, विधायक सदर ने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने व सर्वांगीण विकास का बजट है। बजट में गांव गरीब किसान, युवाओं व महिलाओं के विकास का खाका खींचा गया है। इसके साथ साथ उत्तर प्रदेश में रोजगार को बढ़ावा देने हेतु पर्यटन पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। प्रत्येक वर्ग के विकास व अर्थव्यवस्था को गति देने वाला बजट है। प्रेमसागर पटेल, सिसवा विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के वित्त राज्यमंत्री ने प्रदेश के गरीबों, किसानों के लिए बेहतर बजट प्रस्तुत किया है। महराजगंज के वनटांगिया बच्चों के लिए विद्यालय बनाए जाएंगे और अब उनका भी भविष्य उज्ज्वल होगा।
ज्ञानेंद्र सिंह, विधायक पनियरा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में प्रदेश में होने वाली 1.37 हजार पुलिस भर्ती में 20 फीसद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य क्षेत्रों में भी काफी बदलाव करते हुए विकास का खाका खींचने का कार्य हुआ है।