ब्लाक प्रमुख ने किया पिक शौचालय का शिलान्यास
साथ ही महिलाओं के अधिकारों और मिशन शक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। कहा कि स्वच्छता और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए पिक शौचालय व स्नान घर का निर्माण कराया जा रहा है।
महराजगंज: मिशन शक्ति अभियान के तहत मिठौरा ब्लाक परिसर में रविवार को पिक शौचालय निर्माण के लिए विधि विधान से ब्लाक प्रमुख रामनिवास यादव ने भूमि पूजन व शिलान्यास किया।
साथ ही महिलाओं के अधिकारों और 'मिशन शक्ति' के बारे में विस्तार से जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। कहा कि स्वच्छता और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए पिक शौचालय व स्नान घर का निर्माण कराया जा रहा है। इससे ब्लाक परिसर में आने वाली महिलाओं को सुविधा होगी। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रहीं हैं, जिसके बारे में सभी को जानकारी आवश्यक है। लाठी बाबा, भोला निगम, गिरिजेश गुप्ता,पारसनाथ यादव, महेंद्र शर्मा, मतीन, रामाशीष पटेल व जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।