गरीबों व किसानों के उत्थान के लिए कार्य कर रही भाजपा
महराजगंज: भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों व किसानों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
महराजगंज:
भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों व किसानों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने चार साल में विकास के जितने काम कराए हैं , उतने कार्य किसी सरकार ने नहीं कराए। अन्य सरकारों ने जनता को छलने का कार्य किया है।
उक्त बातें सांसद पंकज चौधरी ने बुधवार को सदर देहात मंडल के झुंगवा, सलामतगढ़, फुरसतपुर, बागापार में आयोजित चौपाल में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों को घर, बिजली, मुफ्त गैस कनेक्शन, शौचालय आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए समाज की मुख्यधारा में लाने का कर्य किया है। आयुष्मान भारत योजना को शुरू कर गरीबों को पांच लाख तक का इलाज उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी दी गई है। जनधन खातें में छह माह तक निरंतर खाता संचालन पर एक लाख तक का बीमा कवर की सुविधा भी दी गई है। अन्य सरकारों में जहां किसानों को खाद के लिए लाइन लगानी पड़ती थी, वहीं भाजपा ने बेहतर सोच के माध्यम से इस समस्या से निजात दिलाई है। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि भाजपा शासन में सड़कों की स्थिति में सुधार हुआ है। स्वच्छता अभियान को लेकर भी भाजपा ने विशेष पहल की है। इस दौरान सेक्टर प्रमुख यंत्री मद्धेशिया, राजू विश्वकर्मा, छोटे लाल पटेल, सूर्यनाथ शर्मा, महामंत्री राधारमण शुक्ल, मण्डल महामंत्री राधेश्याम कन्नौजिया, नंदू वर्मा, गणेश गुप्ता, अमरजीत यादव, मनोज पटेल, राम बेलास पटेल आदि मौजूद रहे।