भाजपा सरकार में हुआ देश के हर नागरिक का विकास: पंकज
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में 17 नवंबर को होने वाली कमल संदेश बाइक रैली की तैयारियों को लेकर नौतनवा स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर सांसद पंकज चौधरी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। जिसमें तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से बारी-बारी चर्चा की गई।
नौतनवा, महराजगंज: भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में 17 नवंबर को होने वाली कमल संदेश बाइक रैली की तैयारियों को लेकर नौतनवा स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर सांसद पंकज चौधरी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। जिसमें तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से बारी-बारी चर्चा की गई। अपने संबोधन में सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के मुद्दे को लेकर 2019 में चुनाव मैदान में आ रही है। 17 नवंबर को बाइक रैली के माध्यम से कार्यकर्ता यह बता दें कि भाजपा की आंधी नहीं बल्कि तूफान चल रही है और हर हाल में 2019 में केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। नौतनवा विधानसभा प्रभारी एवं लोकसभा चुनाव के संयोजक समीर त्रिपाठी ने कहा कि बाइक संदेश रैली के माध्यम से नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता यह बता दें कि भाजपा सरकार ने देश के हर तबके के ख्याल रखा है और सबका विकास किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता तन, मन और धन से जुड़कर इस रैली को सफल बनाएं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नन्हे ¨सह, नगर अध्यक्ष अजय ¨सह, बबलू ¨सह, भाजपा के जिला महामंत्री परदेसी रविदास, बृजेंद्र श्रीवास्तव, जगदीश गुप्त, राज साहनी, दुर्गा मद्धेशिया, गोपाल सोनकर, प्रेम अग्रहरि, प्रेम जायसवाल, बाबूनंदन शर्मा, गगन पांडेय, गजाधर दुबे, मीडिया प्रभारी ¨वध्याचल जायसवाल, सतीश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।