भाजपा नेता पर भूमि कब्जा करने का आरोप, वीडियो वायरल
कलेक्ट्रेट में आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है पीड़ित महिला
महराजगंज: श्यामदेउरवा क्षेत्र के धरमौली निवासी सरिता दुबे ने भाजपा नेता पर मायके की भूमि कब्जा करने का आरोप लगाया है। महिला ने अपना वीडियो वायरल कर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि उन पर हो रहे अत्याचार के पीछे कुछ जनप्रतिनिधियों का हाथ है।
पीड़ित महिला का मायका कोठीभार थानाक्षेत्र के रतनपुर गांव में है। विधवा मां और मानसिक रूप में बीमार भाई वहां रहते हैं। आरोप है कि भाजपा नेता ने फर्जी तरीके से सौ रुपये के स्टैंप पर भूमि को अपने नाम करा लिया। रात में मकान गिराकर जमीन बराबर कर गेट में ताला लगा दिया है। इस दौरान उनकी मां हास्पिटल में थी। जानकारी होने पर डीएम के पास पहुंची। लेकिन इससे पहले एक जनप्रतिनिधि का फोन आया। जिसकी वजह से पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने मेरे मामले में ध्यान नहीं दिया। मामला कोर्ट में लंबित है। एक सप्ताह पहले पीड़ित महिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर आत्मदाह का प्रयास कर चुकी है। महिला का आरोप है कि उनका भाई सर्वेश दुबे मानसिक रूप में बीमार हैं। बनारस में इलाज चल रहा है। मानसिक रूप में बीमार व्यक्ति कैसे रजिस्ट्री कर सकता है, जब उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वहीं, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन मिश्र ने भी निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप
सरिता दुबे का आरोप है कि भूमि कब्जे तक ही उत्पीड़न नहीं हुआ। जब उन्होंने न्याय के लिए अधिकारियों के पास जाना शुरू किया तो विपक्षी ने एक जनप्रतिनिधि से मिलकर उन पर एससी एसटी का मुकदमा दर्ज करवा दिया। पति को भी आरोपित बनाया गया। बहन के साथ भी दुर्व्यवहार हो चुका है, लेकिन मुकदमे की कार्रवाई नहीं हुई। मामले की जांच कराई गई है। मामला न्यायालय में लंबित है। किसी भी प्रकार का स्थगन आदेश नहीं है। पीड़िता की ओर से विपक्षी को बेदखल करने की मांग की जा रही है। यह पुलिस के कार्य क्षेत्र में नहीं है।
रोहित सिंह सजवान, एसपी।