Move to Jagran APP

राष्ट्रनीति के लिए राजनीति करती है भाजपा : भवानी सिंह

भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 08:06 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 08:06 PM (IST)
राष्ट्रनीति के लिए राजनीति करती है भाजपा : भवानी सिंह

महराजगंज: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शनिवार को जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के सह संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्रनीति के लिए राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता राष्ट्रहित की सोचते हैं। जनता के बीच जाकर सहयोग मांगते हैं। इसका सकारात्मक परिणाम भी सामने आता है। भाजपा को कार्यकर्ताओं की चिता रहती है। संगठन का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाना है। पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को ही तरजीह दी जाएगी। प्रदेश सह संगठन मंत्री सिंह ने कहा है कि भाजपा विचारों एवं मूल्यों पर आधारित राजनीति करने वाला दल है। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। इसलिए हम सभी को विचारधारा, अनुशासन व नेतृत्व पर पूरा भरोसा करना चाहिए। हम सभी अपने बूथों पर मजबूती से कार्य करें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के लिए हो रहे अभिनव परिवर्तन में अपना योगदान देकर नए भारत के निर्माण का संकल्प पूर्ण करें। क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि अब देश, प्रदेश और क्षेत्र के पदाधिकारियों को अपना प्रवास मंडल स्तर पर करना होगा। वे खुद को इस लायक बनाएं । भाजपा के पदाधिकारियों को चाहिए कि ऐसी टीम खड़ी करें, जो पंचायत चुनाव लड़ सकें। उन्होंने भाजपा में नए लोगों को जोड़ने पर बल दिया। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बूथ की मजबूती से हम मंडल जीतते हैं, और मंडल की मजबूती से विधानसभा जीतते है। यूपी में एक बार फिर 2022 में भाजपा की प्रचंड जीत के साथ सरकार बनाएंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश पटेल ने किया। इस बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन गुप्ता,समीर त्रिपाठी, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला महामंत्री व पंचायत चुनाव के संयोजक ऋषि त्रिपाठी, विवेका पांडेय, अमरनाथ पटेल, मधुर सिंह, प्रभाकर द्विवेदी, जितेंद्र पाल, दुर्गा अग्रहरी, बच्चू लाल चौरसिया, संजय वर्मा, प्रदीप सिंह , संजय पांडे, आशुतोष शुक्ल, बबलू यादव, बैजनाथ पटेल, वीरेंद्र चौहान, नागेन्द्र प्रसाद, दिनेश जायसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर रौनियार, राजेश यादव, भोला मल्ल, अभिषेक पांडेय, अरविद मौर्य,डब्बू सिंह, गुलाब चौरसिया, बाबुनंदन शर्मा, अजय अग्रहरी, गौतम तिवारी, गणेश रौनियार, राही मासूम र•ा, प्रदीप उपाध्याय, राजेन्द्र निषाद, उमेश जायसवाल, अमरेंद्र मणि पांडेय आदि मौजूद रहे ।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.