विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल सरकार की रोक के बाद भी बॉर्डर पर केले की तस्करी का नेटवर्क सक्रिय, कई गांव बने कॉरिडोर

Published: Wed, 22 Apr 2026 05:22 PM (GMT+05:30)

नेपाल सरकार द्वारा केले के आयात पर प्रतिबंध के बाद भारत-नेपाल सीमा पर केले की तस्करी ने संगठित रूप ले ...और पढ़ें

सीमा पर केले की तस्करी का नेटवर्क सक्रिय।

सीमा पर केले की तस्करी का नेटवर्क सक्रिय।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नौतनवा। भारत-नेपाल सीमा पर केले की तस्करी ने एक बार फिर संगठित रूप ले लिया है। नौतनवा और सोनौली से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में इन दिनों बड़े पैमाने पर तस्करी की गतिविधियां तेज हो गई हैं। खासकर नौतनवा क्षेत्र के सुंडी, बैरियहवा, संपतिहा, चंडीथान तथा सोनौली के भगवानपुर और परसामलिक क्षेत्र के शिवतरी व बरगदवा गांव तस्करी के प्रमुख कॉरिडोर बनते जा रहे हैं।

नेपाल सरकार द्वारा करीब सात माह पहले केले के आयात पर रोक लगाए जाने के बाद से इस धंधे में तेजी आई है। भारत में जहां केला लगभग 400 रुपये प्रति कैरेट बिक रहा है, वहीं नेपाल में इसकी कीमत 900 से 1000 रुपये प्रति कैरेट तक पहुंच गई है।
इसी भारी मुनाफे के चलते तस्करों का नेटवर्क सक्रिय हो गया है और वे लगातार नए-नए रास्ते तलाश रहे हैं।बताया जा रहा है कि तस्कर रात के अंधेरे में छोटे वाहनों, साइकिलों और पैदल ढुलाई के जरिए सीमावर्ती पगडंडियों से माल पार करा रहे हैं।

कई जगहों पर खेतों और नदी किनारे के रास्तों का भी उपयोग किया जा रहा है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बचा जा सके। स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों की मिलीभगत की भी चर्चा है, जिससे यह धंधा और संगठित होता जा रहा है।

इस तस्करी से न केवल राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि सीमा की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र में तस्करी की बढ़ती गतिविधियों को लेकर आमजन में भी चिंता देखी जा रही है।

क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध पटेल ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है, लेकिन सीमावर्ती थानों को सतर्क रहने और तस्करी रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी तस्करी की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- यूपी होमगार्ड परीक्षा के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश, सभी केंद्रों का निरीक्षण अनिवार्य

यह भी पढ़ें- प्रेमी की तलाश में दिल्ली से अमेठी पहुंची युवती, शादी रुकवाने पर अड़ी प्रेमिका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।