कार्रवाई नहीं हुई तो तहसील में लाएंगे बेसहारा पशु
भाकियू (भानू गुट)के प्रदेश प्रवक्ता रणजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने गुरुवार को खलीलाबाद तहसील स्थित एसडीएम एसपी सिंह के चैंबर में पहुंचे।
जासं, संतकबीर नगर: भाकियू (भानू गुट)के प्रदेश प्रवक्ता रणजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने गुरुवार को खलीलाबाद तहसील स्थित एसडीएम एसपी सिंह के चैंबर में पहुंचे। इन्होंने एसडीएम को मांगों का ज्ञापन सौंपा। रणजीत सिंह ने कहा कि खलीलाबाद ब्लाक में किसानों की फसल को बेसहारा पशु बर्बाद कर दे रहे हैं। बीते बुधवार को खेत से खदेड़ने पर साड़ ने इन्हें ही दौड़ा लिया। आसपास के लोगों के आगे आने पर किसी तरह ये बची। खुले में घूम रहे बेसहारा पशुओं को अस्थायी गो-संरक्षण केंद्रों में पहुंचाया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो उनके संगठन के सभी कार्यकर्ता 16 दिसंबर को बेसहारा पशुओं को पकड़कर पुरानी तहसील खलीलाबाद में लाएंगे।