Move to Jagran APP

मानदेय वृद्धि पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष छाया भारती की अध्यक्षता में बैठक हुई

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 10:59 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 10:59 PM (IST)
मानदेय वृद्धि पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार
मानदेय वृद्धि पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार

महराजगंज : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष छाया भारती की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में सरकार द्वारा मानदेय में वृद्धि करने पर खुशी का इजहार किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने सरकार के प्रति कृतज्ञता जताई।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष ने बताया कि सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संग सहायिकाओं के भी मानदेय में वृद्धि कर दी है। कार्यकर्ता के मानदेय में 1500 रुपये, मिनी कार्यकर्ता के मानदेय में 1200 रुपये व सहायिका के मानदेय में 750 रुपये की एक मुश्त वृद्धि होगी। मानदेय में वृद्धि अकारण नहीं हुई है। एकजुट होकर संघर्ष करने का परिणाम मिला है। इसीलिए आगे भी एकजुटता बनाए रखना जरूरी है।

जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्य ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाने की जरूरत है। इस प्रस्ताव का सभी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने समर्थन किया और हर ब्लाक में कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर राजमती देवी, सत्येंद्र पटेल, ज्ञानमती देवी, सरोज जायसवाल, पूनम, दिलीप ¨सह, शोभा यादव, नजमा, पुष्पा, संगीता ¨सह, सीमा देवी, संगीता देवी, रुक्मिणी ¨सह, सावित्री देवी, रेनू, रजिया, शकीला, अफसाना आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.