अक्षय तृतीया आज, दानपुण्य का है विशेष महत्व
ार में रहकर ही विष्णु भगवान की आराधना करनी चाहिए।
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Apr 2020 10:42 PM (IST)Updated: Sun, 26 Apr 2020 06:06 AM (IST)
महराजगंज: अक्षय तृतीया का पावन पर्व रविवार को मनाया जाएगा। लॉकडाउन के कारण लोग घरों में रहने के लिए मजबूर हैं। आचार्य लोकनाथ तिवारी ने बताया कि इस दिन घर में रहकर ही विष्णु भगवान की आराधना करनी चाहिए। वैसे भी कहा जाता है कि भगवान तो भाव के भूखे हैं। पंचांग के अऩुसार अक्षय तृतीया बहुत ही शुभ दिन है। कहा जाता है कि इस दिन कमाया गया पुण्य अक्षय रहता है। पितरों की शांति के लिए अक्षय तृतीया को बहुत विशेष महत्व है। इस दिन पितरों की शांति के लिए भी गरीबों को दान किया जाता है। कहते हैं जो व्यक्ति इस दिन दान करता है। उसे अक्षय लाभ मिलता हैं। किसान अपनी फसल की अच्छी उपज के लिए खेतों में जाकर विधिविधान से पूजा कर मन्नतें मांगते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें