ट्रैक्टर ट्राली पर लदा 50 बोरा गेहूं बरामद
चालक को भी गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Aug 2020 08:10 PM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2020 08:10 PM (IST)
महराजगंज: कोल्हुई थानाक्षेत्र के जिगनिहा चौराहे के पास ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार की रात ट्रैक्टर ट्राली पर लदा 50 बोरा गेहूं बरामद किया है। चालक को भी गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों ने उक्त चौराहे पर ट्रैक्टर ट्राली पर लदा 50 बोरा गेहूं देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक से उक्त खाद्यान्न के बारे में पूछताछ किया, तो वह सही जवाब नहीं दे पाया और न ही कोई कागजात दिखा पाया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली व चालक को अपने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष कोल्हुई रामसहाय चौहान ने कहा कि ट्रैक्टर ट्राली पर लदा 50 बोरा गेहूं बरामद किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें