इंडिया मार्क हैंडपंप खराब,पानी के लाले
महराजगंज: एक तरफ जहां सरकार लोगों को शुद्ध पेयजल का प्रयोग करने की बात कह रही है। तो वहीं घुघली वि
महराजगंज:
एक तरफ जहां सरकार लोगों को शुद्ध पेयजल का प्रयोग करने की बात कह रही है। तो वहीं घुघली विकास क्षेत्र के लोगों के सामने पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। शुद्ध पेयजल के नाम पर लगे इंडिया मार्क हैंडपंप कई वर्षों खराब पड़े हैं तो कहीं प्रदूषित जल उगल रहे हैं। जिससे लोग घरों में लगे छोटे नलों का पानी पीने को मजबूर हैं। पकड़ी विशुनपुर चौराहे पर लगा इंडिया मार्क हैंडपंप वर्षों से खराब पड़ा है। उमस भरी इस गर्मी में लोग पानी के लिए परेशान हैं। इस चौराहे के निवासी दुर्गविजय गुप्ता, सुधीर पांडेय व दीपू ने कहा कि विभाग के लोग इस खराब पड़े इंडिया मार्क हैंडपंप को ठीक कराने का नाम नहीं ले रहे हैं और न ही कभी मौके पर जांच के लिए ही आए। ग्राम प्रधान मुहम्मद हुसेन ने कहा कि मैंने ब्लाक पर इंडिया मार्क हैंडपंप खराब होने की सूचना दे दिया है। इसी विकास खंड के वीपी त्रिपाठी इंटर कालेज गोड़धोवा में लगा इंडिया मार्क हैंडपंप दूषित जल दे रहा है। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि खराब व दूषित जल देने वाले इंडिया हैंडपंपों की सूची बनाकर जल निगम को भेजा जाएगा जिससे लोगों की समस्या दूर हो जाएगी।