मार्ग दुर्घटना में महिला समेत दो गंभीर
महराजगंज : श्यामदेउरवा थाना अंतर्गत रुद्रपुर भलुही में मंगलवार को पूर्वाह्न नौ बजे सड़क पार कर रही मह
By Edited By: Published: Wed, 26 Nov 2014 12:14 AM (IST)Updated: Wed, 26 Nov 2014 12:14 AM (IST)
महराजगंज : श्यामदेउरवा थाना अंतर्गत रुद्रपुर भलुही में मंगलवार को पूर्वाह्न नौ बजे सड़क पार कर रही महिला से तेज रफ्तार मोटर साइकिल टकरा गयी। इस मार्ग दुर्घटना में महिला व बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना में घायल 30 वर्षीय गीता ग्राम भलुही व बाइक चालक 32 वर्षीय जीतेन्द्र यादव ग्राम गुरली का निवासी है। चालक मुख्यालय से सिसवा बाजार जा रहा था। आसपास के लोगों ने दोनो घायलों को समीपवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत में सुधार न होने पर डाक्टर ने दोनो को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें