विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोडवेज बस में पति की मौत, ड्राइवर-कंडक्टर ने शव के साथ पत्नी को बीच रास्‍ते मेें उतारा

By Anurag GuptaEdited By:
Published: Fri, 12 Jul 2019 09:26 AM (IST)

संवेदनहीनता कंडक्टर ने पत्नी से टिकट भी छीना बाराबंकी के रामनगर में हुई घटना। एआरएम बोले घटना बहराइच की बस में हुई है कार्रवाई भी वहीं से होगी।

रोडवेज बस में पति की मौत, ड्राइवर-कंडक्टर ने शव के साथ पत्नी को बीच रास्‍ते मेें उतारा
रोडवेज बस में पति की मौत, ड्राइवर-कंडक्टर ने शव के साथ पत्नी को बीच रास्‍ते मेें उतारा

लखनऊ, जेएनएन। रोडवेज बस से यात्रा के दौरान पति की मौत के बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने शव के साथ पत्नी को बस से नीचे उतार दिया और टिकट भी छीन लिया। घटना बुधवार की है।

बहराइच जिले की देवली थाना क्षेत्र के रहने वाले 50 वर्षीय राजू मिश्रा पत्नी मालती के साथ बहराइच डिपो की बस (यूपी 40 टी 5510) से लखनऊ जा रहे थे। रामनगर से करीब तीन-चार किलोमीटर पहले राजू मिश्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह अचेत हो गए। अन्य यात्रियों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद चालक-परिचालक ने बस को रामनगर चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर रोका। वहां दवा बेचने के साथ ही मरीजों को दवा देने का काम करने वाले एक व्यक्ति ने राजू को देखकर मृत घोषित कर दिया। 

आरोप है कि राजू की मौत की जानकारी जैसे ही कंडक्टर को हुई उसने महिला के हाथ से टिकट छीन लिया और उसे उसी हाल में छोड़कर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया। हद तो यह कि घटना के लिए जिम्मेदार चालक-परिचालक पर कार्रवाई को लेकर अधिकारी भी हीलाहवाली कर रहे हैं। एआरएम आरएस वर्मा ने कहा कि घटना बहराइच डिपो की बस में हुई है और कार्रवाई भी वहीं से होगी। हम कुछ नहीं कर सकते।

रामनगर (बाराबंकी) प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण पांडेय ने बताया क‍ि बस यात्रियों की सूचना पर चालक से बात कर जल्द से जल्द हाईवे पर स्थित किसी अस्पताल में पहुंचाने की बात कही थी, लेकिन वह रामनगर चौराहे पर ही उतारकर भाग गया। इस संबंध में महिला ने न तो तहरीर दी है और न ही टिकट छीनने का आरोप लगाया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा सुरक्षित रखा गया है।