Move to Jagran APP

वैलेंटाइन गिफ्ट देने की खातिर बना वाहन चोर सरगना, गिरफ्तार

राजधानी लखनऊ में एक लड़का वैलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने की खातिर वाहन चोर बन गया। आज पुलिस ने उसको अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 14 Feb 2016 03:26 PM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2016 04:54 PM (IST)

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक लड़का वैलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने की खातिर वाहन चोर बन गया। आज पुलिस ने उसको अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

loksabha election banner

लखनऊ के इंदिरा नगर में जावेद हबीब मेन्स पार्लर पर काम करने वाले शोएब की कुछ महीने पहले पार्लर के पास रहने वाली एक लड़की से दोस्ती हो गई। कुछ दिन बाद यह लोग साथ में घूमने भी जाने लगे। शोएब के पास अक्सर पैसे कम रहते थे। इसके बाद उसने वाहन चोरी का काम शुरू कर दिया। पार्लर में काम करने के दौरान ही धीरे-धीरे उसने आटो लिफ्टर गैंग भी बना लिया। आज उसने अपनी गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने का वादा किया था। कल उसके गैंग ने तीन बाइक चोरी की थी, आज शोएब एक बाइक बेच रहा था। इसी दौरान इंदिरा नगर के अरावली मार्ग चौराहा पर बाइक का खरीददार पकड़ा गया। इसके बाद सब राज खुल गये। शोएब गैंग के छह सदस्यों के साथ जेल भेज दिया गया है। इनके पास से चोरी की 18 बाइक तथा दो स्कूटी मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.