विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली समेत UP के 14 जिलों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, शहर के चौराहों पर लगेंगी महापुरुषों की मूर्तियां; बजट मंजूर

Published: Wed, 16 Sep 2026 10:41 PM (IST)

प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में प्रमुख स्थानों पर 18 महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने जा रही है। ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में 18 प्रतिमाएं स्थापित होंगी।

  2. महापुरुषों की प्रतिमाओं के लिए 81.50 लाख रुपये स्वीकृत।

  3. कानपुर देहात, आगरा, अलीगढ़, सीतापुर में भी लगेंगी प्रतिमाएं।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार 14 जिलों में प्रमुख स्थलों-चौराहों पर महापुरुषों की 18 प्रतिमाएं स्थापित कराने जा रही है। इन प्रतिमाओं के निर्माण के लिए 81.50 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

योजना के तहत कानपुर देहात के गजनेर चौराहे पर हाथी पर सवार पृथ्वीराज चौहान व रनिया पडाव में रानी लक्ष्मीबाई, आगरा के रहनकलां में महाराजा निषादराज व रामनगर में (लाल मंदिर) के पास महर्षि परशुराम, अलीगढ़ जिला पंचायत परिसर और गंगीरी में कल्याण सिंह और सीतापुर में नैमिषारण्य क्षेत्र में महाराजा छीता पासी व माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- यूपी में जमीन फाड़कर निकाला जाएगा पानी का खजाना: कानपुर से प्रयागराज के बीच मिली 200 KM लंबी प्राचीन नदी

बाराबंकी के ग्राम ओबरी,कन्नौज के पूर्वी बाइपास तिराहा और बुलंदशहर के अनूपशहर बस अड्डा चौराहे के निकट महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाई जाएंगी। वहीं औरैया के ग्राम ककोर बुजुर्ग में अटल बिहारी बाजपेयी, झांसी के ग्राम गुढ़ा में धसान नदी के किनारे महर्षि विश्वामित्र, फतेहपुर के जहानाबाद में बलिदानी जोधा सिंह अटैया, रायबरेली के राजा बेनी माधव बख्श सिंह सभागार में राजा बेनी माधव, प्रयागराज के बहरिया ब्लाक परिसर में बलिदानी जितेन्द्र कुमार मौर्य, शाहजहांपुर के लोक भारती इंटर कालेज में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी त्रिवेणी सहाय मिश्र, फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में ब्रह्मदत्त अवस्थी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।