योगी सरकार में विद्यार्थियों की खेल प्रतिभाओं को निखारने की पहल, सीनियर वर्ग के खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर
योगी सरकार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों को भी प्रोत्साहित कर रही है। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों के सीनियर वर्ग के खिलाड़ी 26 से 28 नवंबर तक जोन स्तर पर कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
-1795532259390_m.webp)
प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
योगी सरकार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु खेल गतिविधियों को बढ़ावा दे रही।
सर्वोदय विद्यालयों के सीनियर खिलाड़ी जोन स्तर पर दिखाएंगे कबड्डी, वॉलीबॉल हुनर।
खेल प्रतियोगिताओं से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होगा।
डिजिटल टीम, लखनऊ। योगी सरकार में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों के सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों को जोन स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। 26 से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाली कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।
जोन स्तर पर होंगे रोमांचक मुकाबले
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत जोन स्तर पर तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें कबड्डी और वॉलीबाल दोनों खेलों में सीनियर वर्ग के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। मुकाबलों में खिलाड़ी अपनी खेल क्षमता, रणनीति और टीम भावना का प्रदर्शन करेंगे।
खेलों से निखरेगी प्रतिभा
योगी सरकार की पहल से सर्वोदय विद्यालयों में पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों को भी महत्व मिल रहा है। कबड्डी और वॉलीबाल जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में मददगार होंगी। साथ ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।
जिला स्तर पर हो चुका है पहला चरण
समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का पहला चरण 18 और 19 नवंबर को जनपद स्तर पर आयोजित किया गया। अब जोन स्तर पर आयोजन की जिम्मेदारी संयुक्त अथवा उप निदेशक समाज कल्याण को नोडल अधिकारी के रूप में सौंपी गई है। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य व्यवस्थाएं संभालेंगे। प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों का विवरण निदेशालय को उपलब्ध कराया जाएगा।