विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

योगी कैबिनेट का फैसला, जैव ऊर्जा नीति-2022 में संशोधन के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Published: Wed, 18 Nov 2026 08:14 PM (IST)

योगी कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश राज्य जैव ऊर्जा नीति-2022 में संशोधन को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य कृषि अपशिष्ट और ...और पढ़ें

सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक का आयोजन हुआ

सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक का आयोजन हुआ

HighLights

  1. नीति में संशोधन से जैव ऊर्जा उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा।

  2. कृषि और अन्य अपशिष्टों का उपयोग कर ऊर्जा संयंत्र लगेंगे।

  3. निवेश आकर्षित कर प्रदेश में उत्पादन क्षमता बढ़ेगी।

डिजिटल टीम, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश में जैव ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया गया। योगी कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश राज्य जैव ऊर्जा नीति-2022 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस संशोधन का उद्देश्य प्रदेश में उपलब्ध कृषि अपशिष्ट, पशुधन अपशिष्ट, चीनी मिलों के अपशिष्ट और नगरीय ठोस अपशिष्ट का अधिकतम उपयोग कर जैव ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना को प्रोत्साहित करना है।

निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने पर जोर

संशोधित नीति के माध्यम से प्रदेश में निवेश आकर्षित करने, जैव ऊर्जा उत्पादन की क्षमता बढ़ाने और निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने पर जोर दिया गया है। इसके तहत जैव ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के लिए अनुदान, प्रोत्साहन, भूमि, फीड स्टॉक और परिवहन आदि से संबंधित राज्य सहायता का प्रावधान किया गया है। प्रस्तावित संशोधनों में भारत सरकार की एसएएससीआई (स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट) गाइडलाइन, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की मॉडल सीबीजी पॉलिसी और विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के सुझावों को शामिल किया गया है।

उत्पादन क्षमता का आकलन

कृषि विभाग और चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की ओर से वर्ष 2025-26 में उपलब्ध कराए गए फसल उत्पादन तथा चीनी मिलों की गन्ना पेराई के आंकड़ों के आधार पर कम्प्रेस्ड बायोगैस और बायोकोल की अधिकतम उत्पादन क्षमता का आकलन किया गया है। इसमें धान की पराली और प्रेस मड से कम्प्रेस्ड बायोगैस, जबकि मक्का, बाजरा, ज्वार, उर्द, मूंग, अरहर, तिल, मूंगफली, सोयाबीन, चना, मटर, मसूर, सरसों दलहन, तिलहन, कपास, मिलेट्स और अन्य कृषि अवशेषों से बायोकोल उत्पादन की संभावनाओं को शामिल किया गया है। नीति में कम्प्रेस्ड बायोगैस और बायोकोल के लिए जनपदवार अधिकतम सीमा निर्धारित लक्ष्यों से अधिक रखी गई है, ताकि परियोजनाओं के प्रस्तावों के क्रियान्वयन के लिए पर्याप्त बफर उपलब्ध रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।