विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम योगी बोले- कभी नारी सुरक्षा के सवालों से घिरा उत्तर प्रदेश अब बना सामर्थ्य की नई पहचान

Published: Mon, 12 Oct 2026 10:44 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि पर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर प्रदेशवासियों को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (तस्वीर- फाइल)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (तस्वीर- फाइल)

HighLights

  1. 2017 से पहले यूपी में महिला सुरक्षा पर सवाल उठते थे।

  2. अब नारी सुरक्षा और सामर्थ्य की नई पहचान बना उत्तर प्रदेश।

  3. मिशन शक्ति और महिला पुलिस बल ने भयमुक्त वातावरण बनाया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की द्वितीया पर मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप की पूजा की। उन्होंने प्रदेशवासियों से इसके महत्व पर चर्चा की। कहा कि मां ब्रह्मचारिणी के तप और संकल्प से सिद्धि का मंत्र हमें सिखाता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति से असंभव दिखने वाले लक्ष्य भी सिद्ध किए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर 2017 से पहले और इसके बाद के उत्तर प्रदेश की तुलना की। कहा कि वर्ष 2017 से पहले महिला सुरक्षा को लेकर सवालों से घिरा रहने वाला उत्तर प्रदेश आज नारी सुरक्षा और सामर्थ्य की नई पहचान बना है।

विगत 9.5 वर्षों में अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति, तकनीक आधारित निगरानी, पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जन-जागरूकता अभियानों ने प्रदेश में महिलाओं के लिए भयमुक्त वातावरण के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाई है।

महिला सुरक्षा तंत्र को किया सुदृढ़

सीएम योगी ने कहा कि मिशन शक्ति के पांच चरणों, सेफ सिटी परियोजना, मिशन शक्ति केंद्रों और महिला बीट पुलिसिंग जैसी पहलों ने महिला सुरक्षा तंत्र को व्यापक और सुदृढ़ आधार प्रदान किया है।

यूपी पुलिस में 44,000 से अधिक हुआ महिला कार्यबल

मुख्यमंत्री ने पुलिस कार्यबल में महिलाओं के योगदान का भी जिक्र किया। कहा कि 20 प्रतिशत आरक्षण के साथ उत्तर प्रदेश महिला पुलिस कार्यबल 10,000 से बढ़कर 44,000 से अधिक हुआ है। इसके साथ ही लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी पासी, गोरखपुर में वीरांगना झलकारी बाई कोरी और बदायूं में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम पर 3 महिला पीएसी बटालियनों का भी गठन हुआ है।

‘सशक्त नारी-समृद्ध उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार कर रही सरकार

मुख्यमंत्री ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार की नारी सुरक्षा से सशक्तीकरण की यह अहर्निश यात्रा ‘सशक्त नारी-समृद्ध उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार कर रही है।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के 9.18 लाख किसानों के लिए CM योगी ने खोला खजाना, 493 करोड़ की राहत देंगे सीएम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।