विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM Yogi ने मां कूष्मांडा को बताया सृजन का प्रतीक, बोले- नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी

Published: Wed, 14 Oct 2026 11:46 AM (IST)

Navratri 2026 | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि पर प्रदेश की महिलाओं को सृजन और समृद्धि का प्रतीक बताया।

तस्वीर- फाइल।

तस्वीर- फाइल।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी ने महिलाओं को सृजन, ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक बताया।

  2. यूपी की नारी अब ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही है।

  3. बीसी सखी, लखपति दीदी जैसी योजनाएं महिलाओं को सशक्त कर रही हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ।  Navratri 2026 | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की चतुर्थी पर मां कूष्मांडा के चरणों में श्रद्धा निवेदित की।

उन्होंने प्रदेशवासियों को सृजन, ऊर्जा और समृद्धि की सनातन प्रतीक मां कूष्मांडा की आराधना का संदेश भी बताया। उन्होंने कहा कि जहां नारी को शक्ति व अवसर मिलता है, वहां अभाव परिश्रम में, परिश्रम आत्मनिर्भरता में और आत्मनिर्भरता समृद्धि में बदलती है।

मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा कि उत्तर प्रदेश की नारी अब केवल विकास की लाभार्थी नहीं, बल्कि गांव की अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही है। वर्ष 2017 से पहले महिलाओं के लिए न अवसर था, न संसाधन और न ही सरकार के पास नीति और नीयत।

गांव की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही सरकार

सीएम ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार गांव की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही है। बीसी सखी गांवों में बैंकिंग सेवाओं की सशक्त कड़ी हैं। लखपति दीदी आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन गई हैं।

ड्रोन दीदी खेती में आधुनिक तकनीक का नेतृत्व कर रही हैं। स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओज) के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका, उद्यमिता और कृषि आधारित रोजगार के अवसरों का विस्तार हो रहा है।

नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा की नेतृत्वकर्ता

मुख्यमंत्री ने लिखा कि अब महिलाएं केवल परिवार की समृद्धि का आधार नहीं, बल्कि गांव की अर्थव्यवस्था की संचालक और नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा की नेतृत्वकर्ता बन रही हैं। जब गांव की नारी समृद्ध होगी, तभी उत्तर प्रदेश सही मायने में समृद्ध और सशक्त बनेगा।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ एमएलसी चुनाव के मतदाताओं के महासम्मेलन को करेंगे संबोधित