विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ एमएलसी चुनाव के मतदाताओं के महासम्मेलन को करेंगे संबोधित

By Ashok Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 14 Oct 2026 10:44 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय काशी दौरे पर एमएलसी चुनाव के मतदाताओं के महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। वे बाबा कालभैरव ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काशी दौरा: एमएलसी चुनाव मतदाताओं को करेंगे संबोधित, मीरजापुर में भी जनसभा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काशी दौरा: एमएलसी चुनाव मतदाताओं को करेंगे संबोधित, मीरजापुर में भी जनसभा।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय काशी दौरा।

  2. एमएलसी चुनाव मतदाताओं के महासम्मेलन को संबोधित करेंगे।

  3. कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों की समीक्षा और मीरजापुर में जनसभा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ एमएलसी चुनाव के मतदाताओं के महासम्मेलन को संबोधित करने पहुंच रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी आ रहे हैं।
पार्टी की ओर से बताया गया कि‍ वह शाम चार बजे संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित आठ जिलों के शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के मतदाताओं के महासम्मेलन को संबोधित करेंगे।
बाबा कालभैरव और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद सिगरा स्थित भारत सेवाश्रम संघ जाएंगे। कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और प्रस्तावित एयर-शो की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कर सकते हैं।
उनके नमो घाट भी जाने की संभावना है। गुरुवार को कबीरचौरा स्थित सरोजा पैलेस में स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित करेंगे। वह अगले द‍िन मीरजापुर भी जाएंगे और वहां भी जनसभा को संबोध‍ित करेंगे। 
मीरजापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनसभा का स्थल अंत‍िम समय में बदला गया है। विकास खंड सिटी के चंदईपुर की बजाय अब विंध्याचल के काली खोह मोड़ पर जनसभा होंगी। जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।