विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंत्री राजभर की CM Yogi को धमकी, गाजीपुर के डीएम नहीं हटे तो दे देंगे इस्तीफा

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 02 Jul 2017 02:08 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jul 2017 08:02 AM (IST)

भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल भारत सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष तथा कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने गाजीपुर के डीएम की कार्यशैली पर सवाल उठाया है।

मंत्री राजभर की CM Yogi को धमकी, गाजीपुर के डीएम नहीं हटे तो दे देंगे इस्तीफा
मंत्री राजभर की CM Yogi को धमकी, गाजीपुर के डीएम नहीं हटे तो दे देंगे इस्तीफा

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर गाजीपुर में धरना पर बैठेंगे। राजभर यहां के जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री को हटाने की मांग को लेकर चार जुलाई को धरना देंगे। उनका साफ कहना है कि अगर डीएम को नहीं हटाया गया तो वह चार को ही मंत्रिमंडल से अपना इस्तीफा दे देंगे। 

उत्तर प्रदेश विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल भारत सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष तथा कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने गाजीपुर के डीएम की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि गाजीपुर के जिलाधिकारी पहले की सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। इनकी मानसिकता पूर्व की समाजवादी पार्टी की सरकार की है। ओमप्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चार जुलाई तक का समय दिया है। 

योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अपनी ही सरकार के सामने मुसीबत खड़ी कर दी है। गाजीपुर डीएम संजय कुमार खत्री के खिलाफ भाजपा की सहयोगी दल भासपा चार जुलाई को प्रदर्शन करेगी। राणा अजीत और अरविंद राजभर धरना देंगे। सुहेलदेव पार्टी का धरना प्रदर्शन चार जुलाई को होगा। ओम प्रकाश राजभर और उनकी पार्टी प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी दल है।ओम प्रकाश राजभर ने आरोप लगाया है कि डीएम उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। डीएम के इशारे पर ही भासपा के गाजीपुर जिला अध्यक्ष के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

 

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद तथा पास के शहरों में सुबह से ही बारिश, लोगों को राहत

गाजीपुर के जहूराबाद से विधायक कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के रवैये के कारण योगी सरकार की मुसीबत बढ़ती दिखाई दे रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि डीएम गाजीपुर संजय कुमार खत्री समाजवादी पार्टी के इशारे पर काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'फलों के राजा' अब चायनीज केमिकल के हवाले, सेहत के लिए खतरनाक

अगर सरकार ने इसका संज्ञान नहीं लिया तो वो इस्तीफा दे देंगे। योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अपनी सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है।