विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जो लोग जिन्ना को आदर्श मानते हैं, वे सरदार वल्लभ भाई पटेल के अनुयायी नहीं हो सकते': सीएम योगी आदित्यनाथ

Published: Sat, 31 Oct 2026 09:48 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार पटेल की जयंती पर जातिवाद और जिन्नावाद पर प्रहार करते हुए 1725 करोड़ रुपये की कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार योजना का शुभारंभ किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ

HighLights

  1. जातिवाद और जिन्नावाद के खिलाफ मिलकर लड़ने का आह्वान।

  2. 1725 करोड़ की सरदार पटेल कौशल योजना का शुभारंभ।

  3. लखनऊ सहित पांच जिलों में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होंगे।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि अब जातिवाद और जिन्नावाद के खिलाफ मिलकर लड़ना होगा। जो लोग जिन्ना को आदर्श मानते हैं, वे सरदार वल्लभ भाई पटेल के अनुयायी नहीं हो सकते।

पटेल का अनुयायी वही है, जिसके मन में राष्ट्रवाद हो और जो देश की एकता, सुरक्षा व संप्रभुता को सर्वोपरि रखता हो। जोड़ा कि राष्ट्रीय एकता को खतरा तब ही होता है जब आप जाति के नाम पर बंटे होते हैं, क्षेत्रवाद, जातिवाद, भाषावाद गंभीर बीमारियां है, जो समाज की प्रतिरोधक क्षमता खत्म कर देती है। राष्ट्रीय एकता, अखंडता को चुनौती प्रस्तुत करने के कुत्सित प्रयास हो रहे हैं उसका मुकाबला करना होगा।

मुख्यमंत्री शनिवार को सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को जीपीओ स्थित पटेल पार्क में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद लोक भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 1725 करोड़ रुपये की सरदार पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य प्रदेश को वैश्विक मानव संसाधन केंद्र के रूप में विकसित करना है।

योगी ने कहा कि योजना के पहले चरण में लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, झांसी और गौतमबुद्धनगर में कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार केंद्र स्थापित किए जाएंगे। अगले तीन वर्षों में प्रदेश के सभी जिलों को इससे जोड़ने का लक्ष्य है। इन केंद्रों पर युवाओं को रोजगार की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विदेश में रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण भी मिलेगा। प्रत्येक केंद्र पर प्लेसमेंट सेल और दूसरे जिलों से आने वाले युवाओं के लिए छात्रावास की सुविधा होगी। केंद्रों को चार लेन की सड़कों के जरिये राजमार्गों से जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने युवाओं को बोझ समझा, जबकि भाजपा सरकार उन्हें प्रदेश की ताकत मानकर रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। पिछले साढ़े नौ वर्षों में साढ़े नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना से सवा तीन करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।

पहले प्रदेश में एक जिला, एक माफिया का दौर था, अब एक जिला, एक उत्पाद से युवा आगे बढ़ रहे हैं। अब सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रहा है। युवाओं को नियमित पढ़ाई के साथ कौशल विकास पाठ्यक्रम भी करना चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुई है। इससे पहले वल्लभ भाई पटेल के श्रद्धांजलि समारोह में योगी ने कहा कि आज भारत एक भी, श्रेष्ठ भी है और सुरक्षित भी है। कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आतंकवाद, अलगाववाद, उग्रवाद और नक्सलवाद से मुक्त है।

कई कंपनियों के साथ समझौता

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रोजगार मित्र पोर्टल और ब्लू डाट साझा डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर का शुभारंभ किया। इनके माध्यम से युवाओं, उद्योगों और एमएसएमई इकाइयों को स्थानीय रोजगार और गिग वर्क के अवसरों से जोड़ा जाएगा। कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए टाटा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स, अशोक लीलैंड, बीबीजी ग्रुप, पीटीसी इंडस्ट्रीज, सीआईपीईटी, एशियन डेवलपमेंट बैंक, अवाडा ग्रुप और सीएसआर मिंडा के साथ समझौते किए गए।

इस अवसर पर पांच युवाओं को नौकरी के आफर लेटर, युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों को ऋण के चेक तथा ओडीओपी और विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की गई। अंजना धवन, कुणाल बत्रा, अजीत साहू, प्रभुजोत सिंह सिरमोर को सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त नेहा कुमारी, बलवीर यादव, विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव, अंजलि गुप्ता, वासुदेव वाजपेयी को सीएम युवा उद्यमी सम्मान मिला। ओडीओपी के लाभार्थी कमलेश गुप्ता, काष्ठ कला के लिए दिलीप कुमार रायबरेली शामिल थे। इसके अलावा सीतापुर के सुधाकर शर्मा को टूलकिट दिया गया। इसके अतिरिक्त विश्वकर्मा श्रम सम्मान संगीता को दिया गया।बाराबंकी की नीलम को वस्त्र उत्पाद के लिए सम्मान मिला।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार में निखर रहीं खेल प्रतिभाएं, लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज ने दिल्ली में जीता नेहरू हॉकी टूर्नामेंट

नोट: इंट्रो में एक लाइन बढ़ायी गयी और इनसेट में वित्तीय मदद और सम्मान वालों को नाम जोड़े गए हैं।
-------------------------------------------------------

सबहेड - मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का दिया संदेश
----

-1725 करोड़ रुपये की रोजगार योजना शुरू की, तीन वर्ष में सभी जिलों को जोड़ने का लक्ष्य
-पहले चरण में लखनऊ सहित पांच जिलों में खुलेंगे प्रशिक्षण केंद्र, कई कंपनियों से समझौता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।