विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में श्रमिक आंदोलन के बाद सरकार सख्त, औद्योगिक शांति के लिए हाई लेवल कमेटी गठित

By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Mon, 13 Apr 2026 05:51 PM (IST)

Noida Chaos: समिति को निर्देश दिया है कि वह इस पूरे प्रकरण की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने स्थिति संभालने के लिए कदम उठाया

योगी आदित्यनाथ सरकार ने स्थिति संभालने के लिए कदम उठाया

HighLights

  1. हितधारकों से सामंजस्य बनाने तथा वार्ता करने के लिए नोएडा पहुंची हाई पावर्ड कमेटी

  2. मुख्यमंत्री के निर्देश पर हाइ पावर्ड कमेटी पहुंची

  3. शीघ्र किया जाएगा समस्याओं का समाधान

राज्य ब्यूरो, जागरण। गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में औद्योगिक संस्थानों में श्रमिकों के आंदोलन और हंगामे को देखते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार ने स्थिति संभालने के लिए कदम उठाया है। औद्योगिक असामंजस्य को खत्म कर शांति और संतुलन बनाए रखने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समाधान निकालने और औद्योगिक शांति कायम रखने के लिए एक हाई लेवल कमेटी बनाई गई है। इस समिति की अध्यक्षता औद्योगिक विकास आयुक्त, उत्तर प्रदेश दीपक कुमार करेंगे।

समिति में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग के प्रमुख सचिव और श्रम आयुक्त को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। श्रम आयुक्त को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है। इसके अलावा समिति में श्रमिक संगठनों के पांच प्रतिनिधि और उद्यमी संघों के तीन प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है, ताकि दोनों पक्षों की समस्याओं और सुझावों को सीधे सुना जा सके।

आईआईडीसी और मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार सहित श्रम, एमएसएमई आदि के वरिष्ठ अधिकारी जहाज से गाजियाबाद के हिंडन पर उतरकर वहां श्रमिक संगठनों के नेताओं से बात करने पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें- नोएडा में अराजकता फैलाने वालों पर सरकार करेगी सख्ती, DGP राजीव कृष्णा बोले-होगी कड़ी कार्रवाई

समिति को निर्देश दिया है कि वह इस पूरे प्रकरण की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे। समिति का मुख्य उद्देश्य उद्योगों में सामंजस्य स्थापित करना, श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करना और भविष्य में ऐसे विवादों को रोकना है।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में श्रमिकों के हक पर निगरानी बढ़ी, अब 24 घंटे में संवाद और सुविधाओं पर जोर

मुख्यमंत्री के निर्देश है कि प्रदेश में स्वार्थ परक और राजनैतिक विद्वेष से माहौल खराब करने की गहन जांच हो। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की अराजकता से सख्ती से निपटें और समस्याओं का उचित समाधान निकालें।

यह भी पढ़ें- नोएडा में औद्योगिक श्रमिकों के हिंसात्मक आंदोलन को लेकर भाजपा पर हमलावर विपक्ष