विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP में अभी प्री पेड में नहीं बदले जाएंगे बिजली के पुराने स्मार्ट मीटर, मंत्री ने की विभागीय समीक्षा

By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Sun, 19 Apr 2026 07:52 PM (IST)

Smart Pre Paid Electric Meter: तकनीकी समिति बनाकर परीक्षण किया जाय और तब तक पुराने मीटरों को स्मार्ट-प्रीपेड मीटर से न बदला जाय।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा

HighLights

  1. यूपी में स्मार्ट मीटर विवाद पर बड़ा फैसला, फिलहाल बदलाव रुका

  2. तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट आने तक स्मार्ट मीटर बदलने पर रोक

  3. प्रदेश में 3.5 करोड़ मीटर बदलने की योजना पर फिलहाल ब्रेक

  4. मंत्री का निर्देश अवकाश के दिन किसी की बिजली न काटी जाय

  5. 12 अप्रैल को बनी कमेटी की रिपोर्ट के बाद होगा अगला निर्णय

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लंबे समय से संचालित स्मार्ट बिजली मीटर को बदले जाने पर फिलहाल रोक लग गई है। अब स्मार्ट बिजली मीटर को पुराने से नहीं बदला जाएंगा। तीन करोड़ से अधिक मतदाता

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने रविवार को शक्ति भवन लखनऊ में बिजली विभाग के उच्च तथा क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ बैठक कर स्मार्ट /प्रीपेड मीटर सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने साफ कहा कि स्मार्ट-प्रीपेड मीटर में उठ रहे तकनीकी मुद्दों की समीक्षा के लिए एक तकनीकी समिति बनाकर परीक्षण किया जाय और तब तक पुराने मीटरों को स्मार्ट-प्रीपेड मीटर से न बदला जाय।

‍उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां-जहां भी प्री-पेड मीटर लग चुके हैं उनमें बैलेंस शून्य होने पर भी अगले तीन दिन अथवा दो किलोवाट तक के कनेक्शन पर रुपये 200 तक के नेगेटिव बैलेंस होने तक बिजली न काटी जाय। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि और रविवार या त्योहार/अवकाश के दिन किसी की बिजली न काटी जाय।

ऊर्जा मंत्री ने ⁠स्मार्ट मीटर में बैलेंस कम होने पर SMS एवं कॉल के माध्यम से उपभोक्ताओं को सतर्क करने को कहा है। ⁠बिल का भुगतान करने के बाद तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल की जाय। इसके लिए सातों दिन टीम लगाकर रात-दिन तकनीकी और प्रशासनिक व्यवस्था किया जाय। बैठक के बदा पावर कॉर्पोरेशन अध्यक्ष के आदेश पर मीटर बदलने का काम रोका गया।

स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का समाधान शीघ्र किया जाय। भुगतान के बाद पॉवर रिस्टोर में विलंब के लिए संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्यवाही किया जाय। इसके साथ मंत्री ने गर्मी के दिनों में लोगों को विद्युत संबंधी कोई तकलीफ़ न पड़े इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा।

यूपी में स्मार्ट मीटर विवाद पर बड़ा एक्शन सामने आया है। तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट आने तक स्मार्ट मीटर बदलने पर रोक लगा दी गई है। बिजली उपभोकताओं के बडे् विरोध के बीच सरकार का फैसला सामने आया है। यूपी में स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ते विरोध के बाद स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन रोका गया है। अब नए बिजली कनेक्शन लेने पर भी अब स्मार्ट प्रीपेड मीटर से ही मिलेंगे।

उत्तर प्रदेश में साढ़े तीन करोड़ उपभोक्ताओं के नॉर्मल मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने थे। अभी तक 78 लाख मीटर लग पाए थे। अब एकाएक ज्यादा बिल बढ़ने, अचानक बिजली कटने जैसी दिक्कतें आने लगीं। अब तकनीकि कमेटी जांच करेगी, उसकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें- लाइलाज होते जा रहे विद्युत स्मार्ट प्रीपेड मीटर, अब तकनीकी जांच आइटी विशेषज्ञों से कराने की मांग

प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी गई है। सराकर की योजना साढ़े तीन करोड़ उपभोक्ताओं के नॉर्मल मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने थे। अभी तक 78 लाख मीटर लग पाए थे।

यह भी पढ़ें- UPPCL: स्मार्ट प्री पेड विद्युत मीटर से परेशान होकर कनेक्शन कटवा रहे उपभोक्ता

अब एकाएक ज्यादा बिल बढ़ने, अचानक बिजली कटने जैसी दिक्कतें आने लगीं। अब तकनीकि कमेटी जांच करेगी, उसकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी