विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Govt 2022: पायलट बनकर राजनीति में भी भरी ‘उड़ान’, योगी सरकार में मंत्री बने सीतापुर के सुरेश राही

By Anurag GuptaEdited By:
Published: Fri, 25 Mar 2022 07:03 PM (IST)Updated: Fri, 25 Mar 2022 08:53 PM (IST)

Yogi Adityanath Shapath Grahan Latest News सुरेश राही की बात करें तो वर्ष 2017 से पहले वह चुनाव के मैदान ...और पढ़ें

UP Yogi Adityanath Cabinet 2.0: सुरेश राही के पिता स्व. रामलाल राही केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रह चुके हैं।
UP Yogi Adityanath Cabinet 2.0: सुरेश राही के पिता स्व. रामलाल राही केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रह चुके हैं।

सीतापुर, [गोविन्द मिश्र]। सुरेश राही... हरगांव सुरक्षित सीट से भाजपा के विधायक। लगातार दूसरी बार जीतने वाले सुरेश राही का सपना पायलट बनने का था। उन्होंने कड़ी मेहनत से इसे पूरा भी किया लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। वह वापस लौट आए और व्यवसाय संभाला। यही नहीं, पिता के साथ राजनीति के गुर सीखे। अब उन्हें भाजपा सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया है। 

50 वर्षीय सुरेश राही की बात करें तो वर्ष 2017 से पहले वह चुनाव के मैदान में कभी नजर नहीं आए। वह अपने पिता पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रामलाल राही के चुनाव में ही ताकत झोंकते थे। वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा ने उन्हें मैदान में उतारा। हरगांव सुरक्षित सीट से सुरेश राही ने पहले ही चुनाव में जीत भी हासिल की। वह जनता के सुख-दुख के भागी भी रहे। अगर क्षेत्र के लोगों के साथ कुछ गलत हुआ तो उन्होंने खुलकर विरोध भी जताया।

लालपुर मंडी में धरने पर बैठे, देहात कोतवाली पहुंचकर नाराजगी जताई और जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक अफसरों के साथ हुई बैठक में भी क्षेत्र के मुद्दों को बेबाकी से रखने में कभी हिचके नहीं। यही वजह है कि वर्ष 2022 में भी जनता ने भी दोबारा विधायक चुना। मुकाबला कड़ा था। उनके सामने सपा से पूर्व मंत्री रामहेत भारती थे। उन्होंने इस चुनाव में जिले में सबसे बड़ी जीत हासिल की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में भी उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया है।

राजनीति में चमक बिखेरने वाला परिवार : सुरेश राही के पिता स्व. रामलाल राही केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रह चुके हैं। छह बच्चों में सुरेश पांचवें नंबर के हैं। उनकी मां स्व. सुंदरी राही जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। रामलाल राही भी चार बार सांसद और दो बार विधायक रहे। उनके बड़े भाई रमेश राही भी विधायक रह चुके हैं। अब सुरेश राही लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। सुरेश की चार बहनें विद्या, पुष्पा, पूनम और नीतू राही हैं।

  • संक्षिप्त परिचय
  • नाम- सुरेश राही
  • विधानसभा क्षेत्र : हरगांव सुरक्षित
  • कितनी बार के विधायक : दूसरी बार विधायक बने
  • शिक्षा- परास्नातक
  • संपत्ति- 1,80,26,767
  • पत्नी - निशा राही
  • बच्चे : मेहुल राही, समृद्धि राही