विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Govt 2022: अब तक की राजनीति में अजेय हैं बाराबंकी के सतीश चंद्र शर्मा, पहली बार बने मंत्री

By Vikas MishraEdited By:
Published: Fri, 25 Mar 2022 08:44 PM (IST)

Yogi Adityanath Shapath Grahan Latest News बाराबंकी में दो पूर्व मंत्रियों को हराने वाले सतीश चंद्र शर्मा को पहली बार ...और पढ़ें

UP Yogi Adityanath Cabinet 2.0: 2010 में जिला पंचायत सदस्य के रूप में पहली बार जनप्रतिनिधि बने।
UP Yogi Adityanath Cabinet 2.0: 2010 में जिला पंचायत सदस्य के रूप में पहली बार जनप्रतिनिधि बने।

बाराबंकी, [श्रीकांत तिवारी]। संगठन की राजनीति से लेकर सरकार में राज्यमंत्री पद तक सतीश चंद्र शर्मा का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प है। संगठन हो जनप्रतिनिधि राजनीति के दोनों पहलुओं में उन्होंने सफलता के कीर्तिमान गढ़े हैं। युवा मोर्चा से राजनीतिक करियर को शुरू करने वाले सतीश ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। कदम-दर-कदम सफलता के आयाम गढ़ते हुए वह शुक्रवार को योगी मंत्रिमंडल का हिस्सा बन गए। अब तक उन्होंने जो चुनाव लड़े उनमें जीत हासिल की यानी अजेय रहे।

संगठन में इन पदों पर रहे : सतीश शर्मा ने 2007 में भाजपा युवा मोर्चा से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह मोर्चा के विभाग संयोजक व क्षेत्रीय मंत्री और मुख्य संगठन में जिला महामंत्री के पद का निर्वहन किया।

दो पूर्व मंत्रियों को दी शिकस्त : वह 2010 में सिद्धौर चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य के रूप में पहली बार जनप्रतिनिधि बने। इसके बाद सिद्धौर क्षेत्र से ही 2015 में दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य चुने गए। 2017 में पार्टी ने दरियाबाद से प्रत्याशी बनाया तो पूर्व मंत्री व छह बार के विधायक सपा प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह को 50 हजार 686 मतों से पराजित किया था। 2022 के विधानचुनाव में उन्होंने सपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप को 32402 मतों से हराया था।