विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Govt 2022: योगी सरकार में मंत्री बनीं रजनी त‍िवारी, लगातार चौथी बार जीतकर बनाया रिकार्ड

By Anurag GuptaEdited By:
Published: Fri, 25 Mar 2022 05:21 PM (IST)Updated: Fri, 25 Mar 2022 05:24 PM (IST)

Yogi Adityanath Shapath Grahan Latest News भारतीय जनता पार्टी ने रजनी त‍िवारी को मंत्री बनाकर क्षेत्र वासियों का सपना किया ...और पढ़ें

UP Yogi Adityanath Cabinet 2.0: पति पूर्व विधायक स्वर्गीय उपेंद्र तिवारी की संभाली थी विरासत।
UP Yogi Adityanath Cabinet 2.0: पति पूर्व विधायक स्वर्गीय उपेंद्र तिवारी की संभाली थी विरासत।

हरदोई, जागरणा संवाददाता। शाहाबाद क्षेत्र से चौथी बार भी जीत विधायक बनने का रिकार्ड बनाने वाली शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी को भी भाजपा सरकार ने निराश नहीं होने दिया और उन्हें मत्रिमंडल में मंत्री बनाकर न सिर्फ उन्हें एक तोहफा दिया है बल्कि शाहाबाद विधासनसभा की जनता के सपने को साकार कर दिया है। रजनी तिवारी शाहाबाद क्षेत्र से पूर्व मंत्री रामौतार दीक्षित के बाद दूसरी बार कोई मंत्री बनी हैं।

शाहाबाद विधानसभा से भाजपा विधायक रजनी तिवारी लगातार तीन बार विधायक रह चुकी हैं। वर्ष 2008 में तत्कालीन बिलग्राम विधान सभा क्षेत्र से उपचुनाव में पहली बार विधायक बनीं थीं। उन्होंने अपने पति पूर्व विधायक स्वर्गीय उपेंद्र तिवारी की राजनीतिक विरासत संभाली थी। परिसीमन में बिलग्राम विधान सभा सीट खत्म होने के बाद उन्होंने वर्ष 2012 में सवायजपुर से विधान सभा चुनाव जीता और फिर 2017 में शाहाबाद क्षेत्र से भाजपा से तीसरी बार विधायक बनकर हैट्रिक बनाई और अब इस बार के विधानसभा चुनाव में शाहाबाद से चौथी बार विधायक बनकर उन्होंने रिकार्ड बनाया है।

उन्होंने सपा प्रत्याशी आसिफ खां बब्बू को 6873 वोटों से हराकर जीत दर्ज की।भाजपा प्रत्याशी की यह चौथी जीत है। इससे पूर्व वह 2008 के उपचुनाव में बिलग्राम से, 2012 में सवायजपुर से एवं 2017 में शाहाबाद से विधायक चुनी गईं। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती पहली महिला विधायक चुनी गईं थीं। इसके बाद वर्ष 2017 में रजनी तिवारी शाहाबाद से दूसरी बार महिला विधायक के रूप में जीती थीं। 2022 में भी उन्होंने इसी सीट से जीत दर्ज की।