विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की 16वीं बैठक आज

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 11 Jul 2017 11:29 AM (IST)Updated: Tue, 11 Jul 2017 11:47 AM (IST)

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की 16वीं बैठक भी होगी। आज अहम मामलों पर कैबिनेट की मुहर लगने की संभावना है। बैठक आज शाम को पांच बजे से लोकभवन में होगी।

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की 16वीं बैठक आज
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की 16वीं बैठक आज

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के बीच आज शाम को योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की 16वीं बैठक भी होगी। आज अहम मामलों पर कैबिनेट की मुहर लगने की संभावना है। योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की बैठक आज शाम को पांच बजे से लोकभवन में होगी। 

बजट की ओर उम्मीद भरी निगाहें लगाये प्रदेश के 86 लाख से ज्यादा लघु व सीमांत किसानों को योगी सरकार बजट में कर्जमाफी का एलान कर बड़ी राहत देने जा रही है। सरकारी विभागों के अधीन कार्यदायी संस्थाओं को विभिन्न परियोजनाओं के लिए वित्तीय संस्थाओं से कर्ज दिलाने और सड़क परियोजनाओं के लिए केंद्र से संसाधनों का बंदोबस्त कर योगी सरकार किसानों को राहत के इंतजाम की दिशा में कदम बढ़ा चुकी है।

अपने चुनावी वादों को पूरा करने के लिए ज्यादा से ज्यादा संसाधन जुटाने की जुगत में लगी सरकार बजट में केंद्रीय योजनाओं को खास तवज्जो देगी। इरादा केंद्र से ज्यादा से ज्यादा संसाधन हासिल करने का है।