विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yogi Adityanath Birthday : सीएम योगी को जन्मदिन की शुभकामना देने में मायावती भाजपा नेताओं से आगे, अखिलेश ने नहीं दी बधाई

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 05 Jun 2022 03:06 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jun 2022 04:45 PM (IST)

CM Yogi Adityanath 50th Birthday बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को सुबह 7 48 बजे सीएम योगी ...और पढ़ें

CM Yogi Adityanath 50th Birthday : ट्वीट
CM Yogi Adityanath 50th Birthday : ट्वीट

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 50वां जन्मदिन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही आज अपनी कर्मस्थली गोरखपुर में हैं, लेकिन सुबह से ही उनको इंटरनेट मीडिया के साथ अन्य माध्यम से बधाइयां मिल रही हैं। भाजपा की उत्तर प्रदेश के साथ केनद्र सरकार के खिलाफ अक्सर ही हमला बोलने वाली बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को ट्विटर पर सबसे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से सीएम योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बधाई के दो शब्द भी नहीं लिखे गए।

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को सुबह 7: 48 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई का ट्वीट किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से 8:26 बजे बधाई का ट्वीट आया तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 8:27 और गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 8:58 बजे ट्वीट किया।

बसपा मुखिया मायावती ने लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके दीर्घायु होने की भी कुदरत से कामना। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश के गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की बधाई। उनके कुशल नेतृत्व में राज्य ने प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने राज्य के लोगों के लिए जनहितैषी शासन सुनिश्चित किया है। लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

लखनऊ के सांसद तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में पूरी शक्ति और युक्ति से जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिवस की अनंत शुभकामना। प्रदेश की जनता के कल्याण और विकास के लिए वे समर्पित भाव से निरंतर परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे और दीर्घायु करे।

गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामना। पीएम मोदी जी के मार्गदर्शन में आपने जिस प्रकार उत्तरप्रदेश को गुंडाराज व माफियाराज से मुक्त कर विकासोन्मुख शासन दिया है उससे प्रदेश प्रगति के नए कीर्तिमान बना रहा है। आप स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से कामना करता हूं।

समाजवादी पार्टी के विधायक प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बधाई के ट्वीट में लिखा कि उत्तर प्रदेश के संत ह्रदय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामना। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमव व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।