योग को किसी धर्म से न जोड़े, नमाज में भी योग : जोशी
भाजपा के वरिष्ठ नेता व सांसद डॉ.मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि योग को किसी धर्म या संप्रदाय से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। पैगंबर मोहम्मद साहब भी योग की क्रियाओं से परिचित थे और नमाज के दौरान भी यौगिक क्रियाओं का अंश देखने को मिलता है।
लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता व सांसद डॉ.मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि योग को किसी धर्म या संप्रदाय से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। पैगंबर मोहम्मद साहब भी योग की क्रियाओं से परिचित थे और नमाज के दौरान भी यौगिक क्रियाओं का अंश देखने को मिलता है।
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर जम्मू की ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि योग को किसी धर्म या संप्रदाय से जोडऩा गलत है, जो लोग इसे किसी धर्म से जोड़ते हैं तो ऐसे लोग अज्ञानी हैं। योग से शरीर स्वस्थ और तनाव मुक्त रहता है। न्यूयार्क जैसे विश्व के कई देशों ने भी योग को अपनाया है। इससे पहले डॉ. मुरली मनोहर जोशी के हरी झंडी दिखाते ही 'जय माता दीÓ घोष के बीच जम्मू के लिए ट्रेन रवाना हो गई। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन मंगल और शनिवार को चलेगी। डॉ.जोशी ने कहा कि तीन माह में ये दूसरी ट्रेन चलाई गई है। जल्द ही एक और नई ट्रेन चलेगी। उन्होंने कहा रेलकर्मी यात्रियों से अच्छा व्यवहार करके भाईचारा का संदेश दें।