विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुना एक्सप्रेसवे पर घटी वाहनों की रफ्तार, अब 100 km/hr की स्पीड से फर्राटा नहीं भरेंगी गाड़ियां; नया नियम लागू

Published: Tue, 24 Nov 2026 07:40 PM (IST)

कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा घटाकर 75 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। यह नियम बुधवार से 15 फरवरी तक लागू रहेगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. यमुना एक्सप्रेसवे पर गति सीमा 75 किमी प्रति घंटा हुई।

  2. कोहरे से बचाव हेतु 15 फरवरी तक लागू रहेगा नियम।

  3. सुरक्षा के लिए सूचना बोर्ड और फाग लाइट लगेंगी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। यह व्यवस्था बुधवार से से 15 फरवरी तक लागू रहेगी। अभी तक एक्सप्रेसवे पर अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

कम दृश्यता के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे के कंसेशनायर जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड को गति सीमा में बदलाव के साथ सुरक्षा के अन्य इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

सावधानी बरतने के प्रति किया जाएगा जागरूक

नई गति सीमा की जानकारी देने के लिए एक्सप्रेसवे पर प्रमुख स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। टोल प्लाजा, प्रवेश और निकास बिंदुओं तथा रोड साइड सुविधाओं पर सुरक्षित ड्राइविंग से संबंधित पर्चे वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा टोल प्लाजा पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, रेडियो एफएम और बड़े डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से वाहन चालकों को कोहरे में सावधानी बरतने के प्रति जागरूक किया जाएगा।

प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे पर लगे खराब रिफ्लेक्टिव टेप को तत्काल बदलने और प्रवेश एवं निकास बिंदुओं पर फाग लाइट लगाने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि कोहरे और रात के समय सड़क पर दृश्यता बेहतर बनी रहे।

यह भी पढ़ें- सत्ता वापसी का दांव: गुरुवार को जारी होगा सपा का घोषणापत्र, महिलाओं-किसानों और युवाओं के लिए क्या है खास?

वहीं, शनिवार, रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में वाहनों की अधिक आवाजाही को देखते हुए टोल प्लाजा पर सुचारु यातायात और यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था करने को कहा गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।