विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में पूर्वांचल एक्सप्रेस पर बनेगी दुनिया की सबसे लंबी पेंटिंग, काकोरी कांड के शहीदों को होगी समर्प‍ित

By Anurag GuptaEdited By:
Published: Tue, 30 Nov 2021 04:37 PM (IST)Updated: Wed, 01 Dec 2021 08:33 AM (IST)

काकोरी कांड ने अंग्रेज हूकूमत को हिलाकर कर रख दिया था। काकोरी कांड में वैसे तो कई क्रांतिकारियों के नाम ...और पढ़ें

अंग्रेज हूकूमत ने मुकदमा चलाने के बाद तीनों क्रांतिकारियों को फांसी की सजा सुनाई थी।
अंग्रेज हूकूमत ने मुकदमा चलाने के बाद तीनों क्रांतिकारियों को फांसी की सजा सुनाई थी।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। बीस दिसंबर को काकोरी शहीद दिवस के मौके पर लखनऊ मां भारती के इन वीर सपूतों को अनोखे तरीके से याद करने जा रहा है। प्रशासन शहीद दिवस पर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दुनिया की सबसे लंबी पेटिंग बनाकर देश के लिए जान कुर्बान करने वाले महावीरों को श्रद्धांजलि देगा।

काकोरी कांड ने अंग्रेज हूकूमत को हिलाकर कर रख दिया था। काकोरी कांड में वैसे तो कई क्रांतिकारियों के नाम सामने आए थे लेकिन राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी और ठाकुर रोशन सिंह मुख्य थे। अंग्रेज हूकूमत ने मुकदमा चलाने के बाद तीनों क्रांतिकारियों को फांसी की सजा सुनाई थी। इनकी याद में ही बीस दिसंबर को काकोरी शहीद दिवस मनाया जाता है। इस बार शहीदों को खास तरीके से याद किया जाएगा।

डीएम अभिषेक प्रकाश के मुताबिक वीर शहीदों ने देश की आजादी के लिए जो योगदान दिया उसे शब्दों में ढाला नहीं जा सकता। देश पर बलिदान होने वाले ऐसे बहादुर क्रांतिकारियों को इस बार कुछ अलग तरीके से श्रद्धांजलि देने की कोशिश की जा रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर 12 किलोमीटर लंबी एक पेटिंग बनायी जाएगी। करीब ढाई हजार कलाकारों द्वारा इस पेटिंग को तैयार किया जाएगा।

इसके अलावा राजधानी के कई स्‍कूल और कालेजों के बच्‍चों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि पूर्वांचल एक्‍सप्रेस वे पर बनने जा रही अब तक की दुनिया की यह सबसे लंबी पेटिंग होगी। कोशिश है कि गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में भी इसका नाम दर्ज कराया जाए। इसके अलावाा भी प्रशासन कई तरह के आयोजन कर रहा है।