Move to Jagran APP

Janta Curfew : नोटिस के बावजूद घंटाघर पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, संक्रमण का फैल रहा डर

Janta Curfew in Lucknow कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शन खत्‍म करने की दी थी नोटिस। पुलिस ने भी की अपील मानने को तैयार नहीं महिलाएं।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sun, 22 Mar 2020 09:34 PM (IST)Updated: Mon, 23 Mar 2020 08:13 AM (IST)
Janta Curfew : नोटिस के बावजूद घंटाघर पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, संक्रमण का फैल रहा डर
Janta Curfew : नोटिस के बावजूद घंटाघर पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, संक्रमण का फैल रहा डर

लखनऊ, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (NRC) के  विरोध में राजधानी स्थित घंटाघर पर प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने जनता कर्फ्यू का पालन नहीं किया। रविवार को भी महिलाएं प्रदर्शन में शामिल रहीं। पुलिस प्रशासन की ओर से महिलाओं को नोटिस जारी किया जा चुका है। बावजूद इसके महिलाओं ने प्रदशर्न जारी रखा। निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ पुलिस एफआइआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है। 

loksabha election banner

एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक, कोरोना वायरस के बढते संक्रमण को देखते हुए महिलाओं को प्रदर्शन खत्‍म करने के लिए कई बार कहा जा चुका है। प्रदर्शनकारियों से लगातार अपील भी की जा रही है, लेकिन वह नियमों का पालन नहीं कर रहीं। लखनऊ में लॉकडाउन के आदेश आने के बाद भी रविवार देर रात तक महिलाएं घंटाघर पर मौजूद रहीं। प्रदर्शन में शामिल महिलाएं मास्‍क लगाए हुए थी। वहीं अधिकांश महिलाओं ने चेहरे को ढंक रखा था। पुलिस उच्‍च‍ाधिकारियों के आदेश का इंतजार कर रही है। वरिष्‍ठ अधिकारीयों के निर्देश मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। प्रदर्शन में आम दिनों के अपेक्षा रविवार को कम भीड़ रही। पुलिस ने आसपास के इलाके में सफाई और फॉगिंग करवाई है। 

संक्रमण का फैल रहा डर 

पुलिस लगातार महिलाओं से धरना समाप्‍त करने की बात कह रही है, लेकिन प्रदर्शनकारी उनकी बात नहीं मान रहीं। वहीं कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखकर पुलिस हैरान है। भीड़ में महिलाएं  एक गुट में बैठी हैं, जिससे संक्रमण का खतरा है। प्रदर्शकारियों में कुछ महिलाएं कोरोना वायरस के बारे में जागरूक भी नहीं हैं। पुलिस ने धर्म गुरुओं से भी बातकर प्रदर्शन को समाप्‍त कराने की अपील की है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.