Move to Jagran APP

लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ से भेंट करने के बाद वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह को देखने SGPGI गईं स्मृति ईरानी

Smriti Zubin Irani केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंट करने के बाद वह संजय गांधी पीजीआई में भर्ती भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह को देखने गईं। इसके बाद उनका अमेठी जाने का कार्यक्रम है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 12 Jul 2021 12:43 PM (IST)Updated: Mon, 12 Jul 2021 01:17 PM (IST)
लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ से भेंट करने के बाद वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह को देखने SGPGI गईं स्मृति ईरानी
वह संजय गांधी पीजीआई में भर्ती भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह को देखने गईं।

लखनऊ, जेएनएन। नरेंद्र मोदी सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति जुबिन ईरानी सोमवार को अमेठी जाने के लिए लखनऊ पहुंची। लखनऊ एयरपोर्ट से उन्होंने सीधा सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास का रुख किया। यहां पर सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंट करने के बाद वह संजय गांधी पीजीआई में भर्ती भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह को देखने गईं। इसके बाद उनका अमेठी जाने का कार्यक्रम है।

loksabha election banner

नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट, अमौसी पर लैंड करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंट करने उनके सरकारी आवास पर गईं। यहां पर करीब आधा घंटा रुकने के बाद वह संजय गांधी पीजीआई रवाना हो गईं। संजय गांधी पीजीआई में वह राजस्थान के पूर्व राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को देखने पहुंची। कल्याण सिंह बीते एक हफ्ते से संजय गांधी पीजीआई में भर्ती हैं। स्मृति ईरानी ने वहां पर कल्याण सिंह से मुलाकात की। इसके साथ ही डॉक्टर्स से उनकी सेहत के बारे में जानकारी भी ली। अपने पास स्मृति ईरानी को देख कल्याण सिंह काफी भावुक हुए। इस दौरान उनकी आंख से आंसू भी निकले। उन्होंने स्मृति ईरानी को आशीर्वाद भी दिया।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया। करीब आधा घंटा की मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के लिए रवाना हो गईं। अमेठी में उनका आज जिला पंचायत अध्यक्ष तथा सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना है। अमेठी में स्मृति ईरानी के बेहद करीबी तथा उद्योगपति राजेश अग्रहरि उर्फ राजेश मसाला जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी में राजेश अग्रहरि जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह अमेठी के जवाहर नवोदय विद्यालय प्रांगण में होगा। इस दौरान अध्यक्ष के साथ सभी जिला पंचायत सदस्य भी शपथ लेंगे।

अमेठी में उद्योगपति राजेश अग्रहरि रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कर जिला पंचायत अध्यक्ष बने हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ 35 जिला पंचायत सदस्य भी अपने पद की शपथ लेंगे। अमेठी जिला गठन के बाद पहली बार जिले में भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बना है। इसको लेकर अमेठी में भाजपा के नेता तथा कार्यकर्ता काफी उत्साहित भी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.