विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: हरदोई में महिला ने 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे को दिया जन्म, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

By Umesh TiwariEdited By:
Published: Tue, 05 Jul 2022 06:54 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 07 Jul 2022 01:07 AM (GMT+05:30)

Hardoi News हरदोई जिले में एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर शादाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। वह बच्चा सामान्य बच्चों से अलग है। उसके चार हाथ और चार पैर हैं। बच्चे के पेट के ऊपर उसका धड़ जुड़ा हुआ है।

Hardoi News: हरदोई में चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे का जन्म।
Hardoi News: हरदोई में चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे का जन्म।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बच्चे को देखकर सभी हैरान हैं। जिले की शाहाबाद कम्‍युनिटी हेल्‍थ सेंटर (सीएचसी) में महिला ने एक अद्भुत बच्चे को जन्म दिया है, जिसके चार हाथ और चार पैर हैं। दोनों ही जच्चा बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इस बच्चे को देखने के लिए आसपास के लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। कुछ लोग इसे कुदरत का करिश्मा बता रहे हैं। तो कई इसे भगवान का अवतार बता रहा है।

स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों का स्पष्ट कहना है कि यह जुड़वां बच्चे के जन्म का केस है। इस मामले में दूसरे बच्चे का शरीर सही से विकसित नहीं हो सका है। इसी वजह से एक बच्चे के अतिरिक्त हाथ और पैर हो गए। बच्‍चे का वजन जन्‍म के समय लगभग तीन किलोग्राम था। इस बच्‍चे के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें कि हरदोई जिले में शाहबाद क्षेत्र के ग्राम मंगलीपुर की एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार दो जुलाई की रात सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां पर महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। वह बच्चा सामान्य बच्चों से अलग है। उसके चार हाथ और चार पैर हैं। बच्चे के पेट के ऊपर उसका धड़ जुड़ा हुआ है।

चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे के जन्म लेने की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई। अस्पताल में लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी। बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। कोई इस बच्ची को भगवान का अवतार बता रहा है तो कोई देवी के अवतार के रूप में कुदरत का करिश्मा कह रहा है।

कम्‍युनिटी हेल्‍थ सेंटर के चिकित्सा अधिकारी डा. रमेश बाबू ने बताया बच्चे के पेट के ऊपर दूसरे बच्चे का धड़ जुड़ा हुआ लग रहा है, परंतु वह पूरी तरह से डिवेलप नहीं हो पाया। जिसके कारण इस बच्चे के चार हाथ और चार पैर हैं। बच्चे की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।