Move to Jagran APP

अवध एक्सप्रेस में महिला ने बच्ची को जन्म दिया, यात्रियों ने की मदद gonda News

लखनऊ से जा रही अवध एक्सप्रेस में महिला ने बच्ची को जन्म दिया। जिसे गोंडा के महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 01:30 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 01:30 PM (IST)
अवध एक्सप्रेस में महिला ने बच्ची को जन्म दिया, यात्रियों ने की मदद gonda News
अवध एक्सप्रेस में महिला ने बच्ची को जन्म दिया, यात्रियों ने की मदद gonda News
गोंडा, जेएनएन। अवध एक्सप्रेस के कोच नंबर एस 12 में एक महिला ने चलती ट्रेन में बच्ची को जन्म दिया। ट्रेन में मां को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। जिसके बाद यात्रियों की मदद से उसका प्रसव कराया गया। वहीं मां-बेटी को गोंडा रेलवे स्टेशन पर उतारकर रेलवे सुरक्षा बल ने महिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

यह है मामला 

loksabha election banner

रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट कमांडर प्रवीण कुमार ने बताया कि ट्रेन में बर्थ संख्या 20 पर सरबजीत गौड़, पत्नी प्रियंका के साथ मुंबई से गोरखपुर जा रहे थे। वह गोरखपुर जिले के थाना खजनी स्थित खोरठा के रहने वाले हैं।

लखनऊ स्थित गोमती नगर पार करने बाद पत्नी को प्रसव पीड़ा होने लगी। आसपास मौजूद महिला यात्रियों की मदद से प्रसव कराया गया। जानकारी मिलने पर रेलवे स्टेशन पर महिला को उतारकर प्राथमिक उपचार के बाद जच्चा-बच्चा के साथ महिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.