लखनऊ: संदिग्ध परिस्थितियों में गोमती नदी में कूदी महिला-मौत
30 वर्षीय महिला ने गोमती नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला।
By Anurag GuptaEdited By: Published: Mon, 29 Oct 2018 04:16 PM (IST)Updated: Mon, 29 Oct 2018 04:16 PM (IST)
लखनऊ(जेएनएन)। राजधानी में सोमवार को लक्ष्मण मेला मैदान पर लोग सन्न रह गए, जब एक महिला दौड़ते हुए आई और गोमती नदी में कूद गई। नजारा देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मानसिक हालात नहीं थी ठीक
दरअसल, लक्ष्मण मेला मैदान पर करीब 30 वर्षीय महिला ने गोमती नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। मौके पर माजूद मछली मार रहे राम कुमार नजारा देख सन्न रह गया। फैरन उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला। वहीं, मौके पर माजूद लोगों ने बताया कि महिला को आसपास के लोगों ने घुमते देखा था। उसकी मानसिक हालात भी नहीं ठीक थी।
क्या कहना है पुलिस का?
सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्र के मुताबिक, शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें