Move to Jagran APP

अंबेडकरनगर में महिला की गला रेतकर हत्‍या, अवैध संबंधों पर अटकी शक की सुई

अंबेडकरनगर में महिला की सोते समय गला रेतकर हत्या कर दी गई। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्या के कारणों की तलाश की। प्रकरण टांडा कोतवाली के अजमेरी बादशाहपुर गांव का है। पूरी घटना में अवैध संबंधों के बीच रोड़ा बनने की बात सामने आ रही है।

By Rafiya NazEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 02:56 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 02:56 PM (IST)
अंबेडकरनगर में महिला की गला रेतकर हत्‍या, अवैध संबंधों पर अटकी शक की सुई
अंबेडकरनगर में महिला की गला रेतकर हत्‍या कर दी गई, बेटे ने दी तहरीर।

अंबेडकरनगर, जेएनएन। अंबेडकरनगर में महिला की सोते समय गला रेतकर हत्या कर दी गई। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्या के कारणों की तलाश की। प्रकरण टांडा कोतवाली के अजमेरी बादशाहपुर गांव का है। वहीं प्रथम दृष्‍टया हत्‍या अवैध संबंधों को लेकर लग रही है हालांकि अभी पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्‍टि नहीं की है। 

loksabha election banner

यह है मामला 

गांव के सधई का पूरा में सेवाराम और रामशिला दो सगे भाई हैं। इनकी पत्नियां भी सगी बहनें हैं। बड़ी बहन अनीता का विवाह सेवाराम के साथ हुआ है, जबकि छोटी बहन किरन का विवाह रामशिला के साथ हुआ है। बंटवारा होने के बाद दोनों का परिवार अलग-अलग रहता है। सेवाराम ने बताया कि रविवार रात गांव में बरात आई थी। उसके चारों बेटे सत्यम प्रकाश, देवराज, दीपक एवं शिवम बरात देखने गए थे। रात करीब 10 बजे वह बच्चों को खोजने निकला था। करीब एक घंटे बाद अपने बेटों के साथ घर पहुंचा तो देखा कि चारपायी पर उसकी पत्नी अनीता का खून से लथपथ शव पड़ा था। हत्या गला रेतकर की गई थी। इसकी जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मृत महिला के बेटे देवराज ने कोतवाली में हत्या की तहरीर दी है। कोतवाल संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं जो घटना के पीछे अवैध संबंधों की तरफ इशारा करते हैं। जल्दी ही राजफाश कर हत्यारे को जेल भेजा जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.