Move to Jagran APP

लखनऊ में होमगार्ड पत‍ि को प्रेम‍िका संग देख कमरे में जड़ा ताला, पांच घंटे चला ड्रामा, 15 साल से था फरार

पीड़‍िता ने बताया कि वर्ष 2005 में पति ने उसे और बच्चों को जमकर पीटा। पिटाई से वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर गई। इसके बाद पति भाग निकला। नगराम थाने में दर्ज कराया था मुकदमा पुलिस नहीं कर रही थी गिरफ्तारी।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 11:42 PM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 03:58 PM (IST)
लखनऊ में होमगार्ड पत‍ि को प्रेम‍िका संग देख कमरे में जड़ा ताला, पांच घंटे चला ड्रामा, 15 साल से था फरार
पत्नी का आरोप 15 साल पहले उसे और बच्चों को मारपीट कर भागा था।

लखनऊ, जेएनएन। 15 साल से फरार चल रहा पत्नी और बच्चों पर हमले का आरोपित होमगार्ड अरुणेश शुक्रवार देर शाम पीजीआई क्षेत्र में एक मकान में प्रेमिका संग रंगरलियां मनाते मिला। सूचना मिलते ही होमगार्ड की पत्नी पहुंची और उसने बाहर से ताला जड़ दिया। इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना देकर जमकर हंगामा किया। पीडि़त महिला के मुताबिक वह मूल रूप से नगराम की रहने वाली मालती है। 1990 में उसका विवाह होमगार्ड के साथ हुआ था। शादी के बाद पति प्रताडि़त करने लगा। पति के एक महिला से संबंध भी थे। आए दिन उसकी वजह से मारपीट करता था। इसके चलते उनकी अनबन रहती थी।

loksabha election banner

मालती के मुताबिक उसके चार बच्चे हैं। उसने बताया कि वर्ष 2005 में पति ने उसे और बच्चों को जमकर पीटा। पिटाई से वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर गई। इसके बाद पति भाग निकला। मोहल्ले वालों और सूचना पर पहुंचे परिवारीजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज हुआ। इसके बाद आरोपित पति के खिलाफ नगराम थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद से पति फरार चल रहा था। पुलिस अधिकारियों और शासन तक में शिकायत की। इसके बाद भी पुलिस ने पति की गिरफ्तारी नहीं की। मालती ने बताया कि शुक्रवार को उसे सूचना मिली कि पति पीजीआइ क्षेत्र के खरिका में एक मकान में प्रेमिका के साथ है। इस पर वह चारों बच्चों के साथ पहुंची। जिस कमरे में पति था उसमें बाहर से ताला जड़ दिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। इंस्पेक्टर पीजीआइ आशीष द्विवेदी ने बताया कि मामले कि मालती ने अपने होमगार्ड पति को एक महिला के साथ पकड़ा है। होमगार्ड की बंदूक कब्‍जे में लेकर लाइसेंस न‍िरस्‍तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। मह‍िला के भाई की तहरीर पर होमगार्ड के ख‍िलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।  

एक किमी दूरी पर चौकी, दो किमी पर थाना, पुलिस को पहुंचने में लगे पांच घंटे

पीडि़ता का आरोप है कि शाम करीब पांच बजे वह मौके पर पहुंची और उसने बाहर से कमरे में ताला जड़ दिया था। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। घटनास्थल से एक किमी दूर चौकी और दो किमी दूर थाना है। पुलिस को मौके तक पहुंचने में पांच घंटे लग गए। मौके पर पहुंचने के बाद भी पुलिस, होमगार्ड के पत्र में रही। उसके खिलाफ कार्यवाही करने से कतराती रही। मालती का आरोप है कि पति ने उसपर बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी भी दी।

थाने और जेल में करता रहा ड्यूटी, पुलिस कहती रही फरार है

पीडि़ता का कहना है कि पति को पुलिस हमेशा बचाने में लगी रही। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी वह जेल और थानों में ड्यूटी कर रहा था। पर पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर रही थी। दबाव बनाने पर पति की फरारी का हवाला देते हुए टरका देती थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.