विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP By Election Counting: मैनपुरी, खतौली व रामपुर में आज जनता क‍िसका करेगी राजत‍िलक, इवीएम में कैद है क‍िस्‍मत

By Prabhapunj MishraEdited By:
Published: Wed, 07 Dec 2022 11:47 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2022 06:49 AM (IST)

UP By Election Vote Counting मैनपुरी लोकसभा तथा रामपुर व खतौली विधानसभा सीटों पर उपुचनाव के नतीजे आज घोषित हो ...और पढ़ें

UP By Election Vote Counting आज मतदाता तय करेंगे प्रत्‍याश‍ियों की क‍िस्‍मत
UP By Election Vote Counting आज मतदाता तय करेंगे प्रत्‍याश‍ियों की क‍िस्‍मत

लखनऊ, जेएनएन। UP By Election Vote Counting मैनपुरी लोकसभा तथा रामपुर व खतौली विधानसभा सीटों पर आज मतगणना होगी। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरु होगी और दोपहर तक पर‍िणाम आ जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने तीनों सीटों पर निष्पक्ष, सुरक्षित व शांतिपूर्ण मगणना के लिए व्यापक इंतजाम और सुरक्षा व्यवस्था की है।

24.43 लाख मतदाता करेंगे प्रत्‍याश‍ियों के भाग्‍य का फैसला

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि तीनों सीटों पर होने वाले उपचुनाव में 24.43 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग क‍िया। इनमें 13.14 लाख पुरुष, 11.29 लाख महिला तथा 132 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला

  • तीनों सीटों पर भाजपा और समाजवादी पार्टी-राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिनमें दो महिलाएं हैं।
  • सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई इस सीट पर मुख्य मुकाबला सपा की डिंपल यादव और भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य के बीच है।
  • वरिष्ठ सपा नेता मो.आजम खां की विधायकी रद होने से रिक्त हुई रामपुर विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के आकाश सक्सेना और सपा के आसिम राजा के बीच हैं। यहां कुल 10 प्रत्याशी मैदान में है।
  • भाजपा विधायक विक्रम सैनी की विधानसभा सदस्यता खत्म होने से रिक्त हुई मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर कुल 14 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें चार महिलाएं हैं।
  • यहां भाजपा की राजकुमारी सैनी और रालोद के मदन भैया के बीच सीधी लड़ाई है।

कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना

मैनपुरी लोकसभा तथा रामपुर व खतौली विधानसभा उपचुनाव में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को मतगणना स्थलों पर भी व्यापक सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों को मतगणना स्थलों पर मौजूद रहकर सभी गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है। एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि मैनपुरी, रामपुर व खतौली में मतगणना स्थलों पर त्रिस्तीय चेकिंग की व्यवस्था रहेगा। जिससे कोई अवांछित तत्व मतगणना स्थल पर न पहुंच सके।

ईवीएम मशीनों को केंद्रीय सुरक्षा बलों की निगरानी में रखा गया

मतगणना स्थलों के आसपास भी पूरी सतर्कता बरतने व पुलिस टीमों के भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं। ईवीएम मशीनों को केंद्रीय सुरक्षा बलों की निगरानी में रखा गया है। सभी जगह पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे। परिणाम आने के बाद किसी प्रकार के जुलूस को लेकर स्थानीय जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी परिस्थितियों को देखकर निर्णय लेंगे। सभी स्थानों पर गड़बड़ी करने वाले तत्वों से पूरी सख्ती से निपटे जाने के साथ ही शांति-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। एडीजी का कहना है कि अब तक उपचुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा है। मतगणना के दौरान कहीं कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए पुलिस के साथ अभिसूचना तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। इंटरनेट मीडिया पर भी पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

स्ट्रांग रूम से लेकर गणना पंडाल तक ईवीएम को सीपीएमएफ के सुरक्षा घेरे में पहुंचाने की व्यवस्था

मैनपुरी जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि गेट एक से अधिकारी, गणना कार्मिक, मीडियाकर्मी प्रवेश करेंगे, जबकि गेट तीन से गणना अभिकर्ता को प्रवेश दिया जाएगा। जिसके पास प्रतिबंधित उपकरण मोबाइल मिलेगा, उसे गेट पर ही जमा कराया जाएगा। सबसे पहले सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट मतपत्रों की गिनती होगी। स्ट्रांग रूम से लेकर गणना पंडाल तक ईवीएम को सीपीएमएफ के सुरक्षा घेरे में पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।

मतगणना स्‍थल पर हर गतिविधि की वीडियोग्राफी होगी

कृषि मंडी में उप चुनाव की मतगणना तैयारियों का जायजा लेते हुए उन्होंने बताया कि गणना अभिकर्ता अपनी- अपनी टेबल पर उपस्थित रहकर प्रकि्रया पर नजर रख सकेंगें, इस काम की हर गतिविधि की वीडियोग्राफी होगी, मतगणना को निष्पक्ष एवं पारदर्शी कराये जाने की मुकम्मल व्यवस्था की गयी है, गणना संबंधी प्रत्येक गतिविधि पूरी तरह पारदर्शी होगी। पोस्टल बैलेट, ईटीपीबीएस की गणना के लिए 28 टेबल लगेगी, टेबल पर प्रत्येक उम्मीदवार का एक- एक गणना अभिकर्ता मौजूद रहेगा। उन्होंने सीसीटीवी प्रभारी से कहा कि पूरे पंडाल की प्रत्येक गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो, इसके लिए जितने भी कैमरों की आवश्यकता हो, लगाए जाएं। रिटर्निंग अधिकारी तत्काल इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन को गणना पंडाल तक पहुंचाने के लिए मूवमेंट प्लान तैयार कर लें।

मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था के फुलप्रूफ इंतजाम

आपराधिक प्रवृत्ति और सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति को गणना एजेंट न बनाया जाए। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था के फुलप्रूफ इंतजाम किये गये हैं, मतगणना क्षेत्र की सुरक्षा त्रिस्तरीय होगी। गणना स्थल के आस- पास कहीं भी भीड़ एकत्र न होने दें, जिले में धारा 144 लागू है। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम जी मिश्र, सहायक रिटर्निंग अधिकारी मैनपुरी, भोगांव, किशनी, करहल नवोदिता शर्मा, अंजलि सिंह, आर.एन.वर्मा, गोपाल शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण सुधीर कुमार आदि उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।