विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather Today: मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट, गिरेगा तापमान

By Jagran NewsEdited By: Sachin Sharma
Published: Mon, 12 Oct 2026 07:24 AM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2026 07:36 AM (IST)

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। मेरठ समेत 9 जिलों में बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट और ठंडक का अहसास होगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. अगले सप्ताह तक प्रदेश में शुष्क मौसम की संभावना।

  2. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 9 जिलों में बूंदाबांदी के आसार।

  3. बारिश से तापमान में गिरावट, ठंडक का होगा अहसास।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के विदाई के वक्त हुई बारिश के बाद फिलहाल प्रदेश में कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। इसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां थमी रहने के आसार हैं।

हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी उप्र में 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं छिटपुट बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। बता दें कि मेरठ समेत 9 जिलो में बारिश के आसार बने हुए हैं।

लखनऊ सहित अवध के अधिकतर जिलों में बदली रह सकती है। रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

हालांकि सोमवार को सुबह से ही कई जिलों में बारिश हुई है। दिल्ली से सटे शहर जैसे मेरठ, गौतमबुद्ध नगर मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में रात में बारिश हुई है जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। आने वाले दिनों में इन इलाकों में तापमान थोड़ा और गिर सकता है, जिससे ठंड का अहसास होने लगेगा।

यह भी पढ़ें- यूपी में भाजपा का नया दांव: सवर्णों की नाराजगी दूर करने के लिए  ब्राह्मणों को वरीयता, ठाकुर-वैश्य को भी किया खुश