भगवान राम और सीता माता की जन्मस्थली को जोड़ रहा रेलवे, 23 से अयोध्या और नेपाल के जनकपुर के बीच ट्रेन का संचालन
Indo-Nepal Train Service From Ayodhya: ट्रेन के संचालन से न केवल धार्मिक यात्रियों को फायदा होगा, बल्कि दोनों देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और सामाजिक संपर्क भी मजबूत होंगे।

भारतीय रेलवे ने नेपाल के जनकपुर धाम और उत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट के बीच नई ट्रेन चलाने को मंजूरी दी
HighLights
राम नगरी अयोध्या से नेपाल के जनकपुर धाम तक होगा ट्रेन से संचालन
भगवान श्रीराम की जन्मस्थली से ससुराल तक सीधी ट्रेन सेवा
साप्ताहिक ट्रेन के संचालन को रेलवे बोर्ड से मिला ग्रीन सिग्नल
बिहार और यूपी के कई प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगी ट्रेन
604 किलोमीटर लंबे रेल रूट पर ट्रेन के प्रमुख शहरों में स्टापेज
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारतीय रेलवे ने भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या और माता सीता के जन्मस्थान नेपाल के जनकपुर के बीच सीधी रेल सेवा को अंतिम रूप दे दिया है। 21 नवंबर से इस ट्रेन के संचालन से रामायण सर्किट पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
रामायण में जिन दो पवित्र धामों का खास महत्व है, अब उनके बीच रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होने जा रही है। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम अब नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा से जुड़ेंगे।
भारतीय रेलवे ने नेपाल के जनकपुर धाम और उत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट के बीच नई ट्रेन चलाने को मंजूरी दे दी है। करीब 604 किलोमीटर लंबे इस रेल रूट से भारत और नेपाल के श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। खास बात यह है कि इस ट्रेन के शुरू होने से रामायण सर्किट पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
नेपाल का जनकपुर माता सीता की जन्मस्थली माना जाता है, जबकि अयोध्या भगवान राम की जन्मस्थली है। यह नया रेल संपर्क तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों और अन्य यात्रियों के लिए इन दो पवित्र स्थानों के बीच यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बना देगा। ट्रेन जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच लगभग 604 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। अपनी यात्रा के दौरान यह बिहार और उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण कस्बों और शहरों से होकर गुजरेगी।
ट्रेन उत्तर प्रदेश के अयोध्या, मनकापुर और बस्ती से होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद बिहार में दाखिल होगी। बिहार के कई शहरों से गुजरने के बाद यह नेपाल के जनकपुर धाम पहुंचेगी। ट्रेन अपने टर्मिनल स्टेशनों के अलावा बिहार के जयनगर, मधुबनी, शिशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर और अयोध्या धाम में भी रुकेगी। यह साप्ताहिक ट्रेन सेवा हर शनिवार को जनकपुर धाम से रवाना होगी, जबकि अयोध्या कैंट से वापसी की यात्रा हर सोमवार को शुरू होगी।
अयोध्या धाम से जनकपुर धाम तक साप्ताहिक ट्रेन
भारतीय रेलवे ने नेपाल के जनकपुर धाम और उत्तर प्रदेश के अयोध्या के बीच साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी है। जनकपुर धाम से हर शनिवार और अयोध्या कैंट से हर सोमवार को ट्रेन का संचालन होगा। अयोध्या धाम से नेपाल के जनकपुर धाम के बीच लगभग 604 किलोमीटर की दूरी है। यह रेल रूट भारत और नेपाल के बीच यात्रा को आसान बनाएगा।
रामायण सर्किट पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
इस ट्रेन सेवा का सबसे बड़ा फायदा धार्मिक पर्यटन को मिलने की उम्मीद है। जनकपुर धाम को माता सीता की जन्मस्थली और अयोध्या को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि माना जाता है। ऐसे में दोनों स्थानों के बीच सीधी रेल सुविधा से रामायण से जुड़े धार्मिक स्थलों की यात्रा आसान होगी। इसके अलावा रास्ते में पड़ने वाले शहरों के होटल, स्थानीय दुकानदारों, पर्यटन कारोबारियों और पारंपरिक कारीगरों को भी फायदा मिल सकता है। भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में भी यह सेवा अहम कदम साबित हो सकती है।
देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और सामाजिक संपर्क भी मजबूत
इस ट्रेन के संचालन से न केवल धार्मिक यात्रियों को फायदा होगा, बल्कि दोनों देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और सामाजिक संपर्क भी मजबूत होंगे। इस ट्रेन के प्रमुख ठहराव जयनगर, मधुबनी, शिशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर और अयोध्या धाम होंगे। इसके अलावा ट्रेन अपने शुरुआती और अंतिम स्टेशनों पर भी रुकेगी। इससे नेपाल से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और भारत से जनकपुर धाम जाने वाले यात्रियों को यात्रा का एक नया विकल्प मिलेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।