विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: नवंबर में दिसम्बर जैसी कड़ाके की ठंड! पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में आया बदलाव, IMD का अपडेट

Published: Tue, 19 Nov 2024 08:23 AM (IST)

Weather Update UP पिछले दिनों पहाड़ी इलाकों में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ भले ही कमजोर रहा हो लेकिन उत्तर पश्चिमी ...और पढ़ें

Weather Update: प्रतीकात्मक तस्वीर का उपयोग किया गया है।
Weather Update: प्रतीकात्मक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

HighLights

  1. ठंडी हवा ने गिराया पारा, निकल आए गरम कपड़े
  2. अधिकतम तापमान में आई गिरावट, सुबह रहेगा कोहरा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी के अधिकांश शहरों में पिछले कुछ दिनों से घना कोहरा और ठंडी हवाएं चल रही हैं। ठंडी हवाओं ने पारा लुढ़का दिया है। मंगलवार की सुबह शहर से देहात तक कोहरा छाया रहा। ठंडी हवा चलने से लोगों के गरम कपड़े निकल आए। आगरा शहर में ही मौसम में बड़ा बदलाव आया है। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी सुबह कोहरा रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

नवंबर में कड़ाके की ठंड

नवंबर में अभी तक अधिक सर्दी नहीं पड़ी है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान निरंतर सामान्य तापमान से अधिक बने हुए हैं। आगरा में रविवार रात से निरंतर ठंडी हवा चलने से मौसम में बदलाव आया। ठंड का अहसास होने के साथ लोगों के गरम कपड़े निकल आए। मंगलवार सुबह भी शहर में कोहरा छाया रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य तापमान से अधिकतम तापमाान 2.7 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।

यूपी में इसलिए बदला मौसम का मिजाज

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि पाकिस्तान व अफगानिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर ठंडी हवा चलने से मौसम में परिवर्तन आया है। मंगलवार की सुबह कोहरा रहेगा। 20 से 22 नवंबर तक सुबह कोहरा रहेगा और दोपहर में धूप निकलेगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आगामी सप्ताह में एक डिग्री सेल्सियस तक ही उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

गिर रहा तापमान, बढ़ रहा ठंड का असर

बुलंदशहर। मौसम के इस बदलते मिजाज को देख मौसम विज्ञानी लोगों को सचेत कर रहे हैं। उनका कहना है कि भले ही बरसात न हो, लेकिन आगामी दिनों में मौसम और सर्द होने वाला है। इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। नवंबर का तीसरा सप्ताह चल रहा है और धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ने लगा है। हर दिन तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। सुबह के समय धुंध का असर भी गहरा रहा है। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि अधिकतर तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरे के साथ धुंध का असर भी बने रहने की जताई जा रही संभावना

केवीके के मौसम विज्ञानी डा. विवेकराज के अनुसार पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ, लेकिन यह कमजोर रहने के कारण हिमाचल प्रदेश तक आकर ठहर गया। अब उत्तर-पश्चिमी हवाएं पारे को गिराने लगी है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है। कोहरे का असर भी बने रहने की संभावना रहेगी।

ये भी पढ़ेंः Weather Update: उत्तर भारत को जल्द मिलेगी स्मॉग से राहत, यूपी में गिरेगा पारा; पढ़ें दूसरे राज्यों के मौसम का हाल

फिलहाल प्रदूषण की धुंध का असर सुबह से शाम तक बना हुआ है। इस वजह से सूर्यदेव की चमक कमजोर पड़ रही है। हालांकि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अभी सर्दी का असर नवंबर में कम दिख रहा है, लेकिन जिस तरह से मौसम बदल रहा है, उसे देख लापरवाही बरतना भारी पड़ सकता है। इसलिए लोगों को स्वयं के साथ पशुओं को भी सर्दी से बचाव के इंतजाम दुरुस्त रखने होंगे। मौसम के अनुसार ही खेती-किसानी पर ध्यान देना होगा।  

ये भी पढ़ेंः UP News: दुल्हन पक्ष की लड़की को रसगुल्ला न देने पर बरातियों-घरातियों में मचा घमासान, पुलिस-पीएसी ने संभाले हालात