बौछारों से बदलेगा राजधानी के मौसम का मिजाज
तुम भी चलो, हम भी चलें.. लखनऊ में शनिवार शाम को राहगीर घर की तरफ और सूर्य अस्तांचल की ओर। दोनों अगले दिन की एक नई सुबह की तैयारी में चल दिए।
By Anurag GuptaEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 02:30 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 02:30 PM (IST)
लखनऊ, जेएनएन । प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बदली के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। राजधानी में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव की वजह बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न कम दबाव का क्षेत्र है। निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि इसका प्रभाव सोमवार तक रहेगा। हालांकि, मौसम फिर साफ हो जाएगा। शनिवार को हमीरपुर सूबे का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां तापमान सामान्य के मुकाबले छह डिग्री कम 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उरई व बरेली में भी मौसम ठंडा रहा। यहां तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम क्रमश: 20.5 व 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। वहीं, राजधानी में भी तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। अधिकतम तापमान 23.6 और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री रहा।
एक्यूआइ 222, प्रदूषण से मिली राहत
अरसे बाद राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 222 की रेंज में रिकार्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दो दिन हुई हल्की बारिश के चलते लोगों को प्रदूषण से राहत मिली है। पिछले वर्ष 15 दिसंबर को एक्यूआइ 319 रिकार्ड हुआ था।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें